Apni Vani

“Amit Mishra Retirement: लेग-स्पिन के King ने कहा Cricket को अलविदा – 3 Hattrick का अनोखा World Record”

25 साल का सुनहरा करियर हुआ समाप्त

Amit Mishra Retirement : भारत के दिग्गज लेग-स्पिनर अमित मिश्रा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। 42 साल की उम्र में उन्होंने अपने शानदार 25 साल लंबे करियर को अलविदा कहा।

 इंटरनेशनल और IPL दोनों में छोड़ी मिश्रा छाप

IPL में बनी सबसे बड़ी पहचान

दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल्स), डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए मिश्रा ने T20 क्रिकेट में अपनी लेग-स्पिन और गूगली से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया।

भावुक विदाई संदेश

रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए मिश्रा ने कहा:
“क्रिकेट मेरी पहली मोहब्बत, सबसे बड़ा शिक्षक और जिंदगी की सबसे खूबसूरत खुशी रहा है।”
उन्होंने BCCI, फैंस और अपने साथी खिलाड़ियों जैसे सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी का शुक्रिया अदा किया।

 लेग-स्पिन के मास्टर को सलाम

बार-बार चोटों और नए खिलाड़ियों को मौका देने की सोच के चलते अमित मिश्रा ने क्रिकेट को अलविदा कहा। लेकिन उनकी हैट्रिक रिकॉर्ड, क्लासिकल लेग ब्रेक्स और यादगार स्पेल हमेशा भारतीय क्रिकेट के इतिहास में दर्ज रहेंगे।

Exit mobile version