आजकल का प्यार वाकई ‘जानलेवा’ होता जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक जुमला बहुत वायरल है कि “बिहार में बहार है…”, लेकिन बक्सर से जो खौफनाक तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, उसने पूरे सिस्टम और कानून व्यवस्था पर एक बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है।
बक्सर जिले के चौसा नगर पंचायत स्थित मल्लाह टोली में एक 18 साल की दुल्हन (आरती कुमारी) को उसके ही पड़ोसी ने जयमाला के स्टेज पर सैकड़ों लोगों के सामने गोली मार दी। आज ‘ApniVani’ पर हम इस पूरे मामले का डीप एनालिसिस (deep analysis) करेंगे और आपको सोशल मीडिया (Social media) पर फैल रही उस अफवाह का सच भी बताएंगे, जिसमें कहा जा रहा है कि दुल्हन की मौत हो गई है।

अफवाह बनाम सच: क्या आरती जिंदा है?
सोशल मीडिया पर कई पोस्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि आरती की हत्या हो गई है। लेकिन हमारी पड़ताल के मुताबिक यह सच नहीं है। आरती जिंदा है, लेकिन उसकी हालत बेहद नाजुक है।
गोली उसके पेट (नाभि के पास) में लगी थी। घटना के तुरंत बाद उसे बक्सर के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल वह वेंटिलेटर पर है और जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है।
खूनी खेल की पूरी कहानी: कैसे हुआ यह हमला?
मंगलवार की रात उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से बारात बक्सर आई थी। शादी का माहौल था और स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन जयमाला की रस्में निभा रहे थे। तभी भीड़ का फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाला आरोपी ‘दीनबंधु’ मुंह ढककर स्टेज के करीब पहुंचा।
इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने अपनी शर्ट के नीचे से पिस्तौल निकाली और दूल्हे के सामने ही आरती के पेट में सटाकर गोली मार दी। गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई और आरोपी इसी अफरातफरी का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया।
कौन है आरोपी दीनबंधु और क्या था मकसद?
यह कोई आपसी रंजिश का मामला नहीं था, बल्कि यह ‘एकतरफा प्यार’ (One-Sided Love) का एक खौफनाक नतीजा था। आरोपी दीनबंधु आरती के ही पड़ोस में मल्लाह टोली में रहता था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पिछले करीब दो सालों से आरती से एकतरफा प्यार करता था। जब उसे पता चला कि आरती की शादी कहीं और हो रही है, तो उसका यह पागलपन इस खौफनाक हमले में बदल गया। सबसे बड़ी बात यह है कि बेहोश होने से पहले खुद आरती ने अपने परिवार वालों को बताया था कि, “दीनबंधु ने मुझे गोली मारी है।”
ApniVani की बात : कानून का खौफ कहां है?
यह घटना सिर्फ एक क्राइम न्यूज (crime News)नहीं है, बल्कि समाज के लिए एक चेतावनी है। एक सिरफिरा आशिक हथियारों के साथ शादी के मंडप में घुस जाता है, सरेआम गोली चलाता है और फरार भी हो जाता है। यह साफ दिखाता है कि अपराधियों के अंदर पुलिस या कानून (law) का कोई खौफ नहीं बचा है। इस खौफनाक घटना ने आरती की बहन को भी गहरे सदमे में डाल दिया है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस नकाबपोश आरोपी को कब तक सलाखों के पीछे पहुंचाता है।
आपकी राय: क्या आपको लगता है कि ऐसे मामलों में ‘एकतरफा प्यार’ से ज्यादा ‘पुलिस का डर खत्म होना’ जिम्मेदार है? इस घटना पर अपनी बेबाक राय हमारे इंस्टाग्राम पेज @9vaniapni पर आकर जरूर दें। नीचे कमेंट में भी अपनी राय लिखना ना भूले।
Also Read:- RailOne App General Ticket: 1 मार्च से बंद हो रहा UTS ऐप! जानिए जनरल टिकट बुक करने के नए तरीके
केंद्र सरकार की मंजूरी: केरल अब होगा ‘केरलम’ – मलयालम गौरव की नई पहचान