Apni Vani

धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती : फैंस की बढ़ी चिंता, जानिए क्या है पूरी खबर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र एक बार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। यह खबर सामने आने के बाद से ही उनके फैंस और चाहने वालों में चिंता का माहौल है। बताया जा रहा है कि यह भर्ती उनके हालिया मेडिकल चेकअप के लगभग एक हफ्ते बाद हुई है

पिछले हफ्ते धर्मेंद्र को अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए देखा गया था। उस वक्त उनकी पत्नी और मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि “धर्मेंद्र बिल्कुल ठीक हैं, यह सिर्फ एक सामान्य जांच थी, घबराने की कोई बात नहीं है।”

लेकिन अब फिर से अस्पताल में भर्ती होने की खबर आने के बाद लोगों के मन में सवाल उठने लगे हैं कि आखिर उनकी तबीयत को लेकर क्या दिक्कत है। फिलहाल, उनके परिवार की ओर से इस बार भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

धर्मेंद्र

91 वर्षीय धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे प्यारे और सम्मानित अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपने लंबे करियर में शोले, बंदिनी, चुपके चुपके, सीता और गीता जैसी सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। हाल ही में वह करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी नजर आए थे, जिसमें उनके प्रदर्शन की काफी सराहना हुई थी।

फिलहाल उनके स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल प्रशासन या परिवार की ओर से कोई अपडेट नहीं मिला है। लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं और पुराने वीडियो, तस्वीरें शेयर कर अपने प्यार का इज़हार कर रहे हैं। हम सभी दुआ करते हैं कि धर्मेंद्र जी जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौटें।

Also Read :

लाल परी पर सवार ‘किल’ स्टार: लक्ष्य लालवानी की नई MG Cyberster ने इंटरनेट पर लगाई आग

इंडियन आइडल के मंच पर छलका ‘देवदास’ का दर्द, 23 साल बाद फिर गूंजा ‘मोरे पिया’

Exit mobile version