एशिया कप 2025 का सबसे चर्चित मुकाबला, India vs Pakistan Asia Cup 2025, 14 सितंबर को दुबई में खेला जाना है। लेकिन इस बार मामला सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है।इस मैच के कारण मैदान के बाहर भी अफरा-तफरी का माहौल है।
पहलगाम में जो कुछ महीने पहले आतंकवादी हमले हुए थे,और उसके बाद ऑपरेशन सिन्दूर। इनसे देश अभी उबरा नहीं है और अपने फायदे के लिए ये मैच, जब देश की जनता नहीं चाहती है कि ये मैच हो तो फिर क्यों?ये एक बड़ा सवाल है।आइए इस बारे में बात करते हैं!
![]()
India vs Pakistan Asia Cup पर कोर्ट ने क्या कहा?
इस विवाद की गूंज सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुकी है। वहां एक याचिका दायर की गई थी जिसमें इस मैच को रद्द करने की मांग की गई थी। लेकिन कोर्ट ने साफ कहा – “It’s just a match, let it be.” यानी, उनके मुताबिक खेल को राजनीति से अलग रखा जाना चाहिए।
हालाँकि, कोर्ट की इस टिप्पणी से विवाद थमा नहीं। टिकट सेल्स इस बार उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे और कुछ IPL फ्रेंचाइज़ तक ने विरोध के सुर में आवाज उठाई है।
Entertainment बैन और क्रिकेट का सवाल
बहस इसलिए और भी तीखी हो गई है क्योंकि भारत में पाकिस्तानी फिल्में, एक्टर्स और सिंगर्स पहले ही बैन किए जा चुके हैं। Spotify और JioSaavn जैसे प्लेटफॉर्म्स से पाकिस्तानी गाने भी हटा दिए गए। लोग सवाल कर रहे हैं कि जब कला और मनोरंजन के क्षेत्र में इतनी कड़ाई दिखाई गई है, तो फिर क्रिकेट जैसे बड़े मंच पर मुलाकात क्यों?
सरकार और BCCI की दलील
BCCI और सरकार का कहना है कि bilateral series तो नहीं हो रही, लेकिन multi-nation tournaments जैसे एशिया कप या वर्ल्ड कप में खेलना मजबूरी है। ऐसा न करने पर खिलाड़ियों और देश पर international ban लग सकता है। यानी, यह फैसला सिर्फ भावनाओं का नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय खेल नियमों का भी है।
जनता का गुस्सा और उम्मीदें
जनता के बीच माहौल बंटा हुआ है। कुछ लोग मानते हैं कि देश की भावनाओं और national dignity को देखते हुए यह मैच नहीं होना चाहिए। वहीं, क्रिकेट प्रेमियों का मानना है कि खेल को राजनीति से जोड़ना सही नहीं और खिलाड़ियों को मैदान पर उतरकर जीत के जरिए जवाब देना चाहिए।
नतीजा क्या होगा?
अब सबकी नज़रें 14 सितंबर पर हैं, जब दुबई के मैदान पर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।सवाल है कि ये India Vs Pakistan Asia Cup 2025 केवल एक High Voltage Clash बनकर रह जाएगा या फिर राजनीति और विवादों के बीच इतिहास का हिस्सा बन जाएगा।
Also Read : Asia Cup 2025 : भारत की धमाकेदार जीत, यूएई 9 विकेट से परास्त