Patna Metro ने रचा इतिहास! पहली बार पटना मेट्रो का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा | आईएसबीटी डिपो से भूतनाथ स्टेशन तक 3.6 KM की यात्रा, जहाँ ट्रेन ने दिखाई बिहार की संस्कृति और तकनीक का संगम। पटना के लोगों के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा। लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार पटना मेट्रो रेल परियोजना ने अपनी पहली ट्रायल रन पूरी कर ली। यह वह पल था, जिसका सपना पटना वासियों ने सालों से देखा था।
Patna Metro खबरों में क्यों है?
🔹 तीन कोच वाली यह मेट्रो ट्रेन बेहद आकर्षक है और इसकी खासियत यह है कि इसमें बिहार की समृद्ध संस्कृति और कला की झलक देखने को मिलती है। डिज़ाइन में स्थानीय परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहरों को बखूबी शामिल किया गया है।
🔹 पहली ट्रायल रन आईएसबीटी डिपो से भूतनाथ मेट्रो स्टेशन तक आयोजित की गई, जिसमें ट्रेन ने करीब 3.6 किलोमीटर का सफर तय किया।
🔹 इस दौरान इंजीनियरों और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने ट्रेन की गति, सिग्नलिंग सिस्टम, ट्रैक की मजबूती और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की। यह परीक्षण सुनिश्चित करने के लिए किया गया कि आने वाले दिनों में मेट्रो सेवा आम जनता के लिए बिल्कुल सुरक्षित और भरोसेमंद हो।
यह ट्रायल रन केवल तकनीकी दृष्टि से महत्वपूर्ण नहीं था, बल्कि यह बिहार के शहरी विकास और आधुनिक बुनियादी ढांचे की दिशा में एक बड़ा कदम है। मेट्रो शुरू होने के बाद पटना के लोगों को न केवल तेज़ और आरामदायक सफर मिलेगा, बल्कि ट्रैफिक जाम और प्रदूषण जैसी समस्याओं में भी काफी कमी आएगी।
Patna Metro में क्या चूक हुए
पटना मेट्रो उद्घाटन की हड़बड़ी में अपनी किरकिरी करा बैठी है. इसे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. दरअसल, मेट्रो स्टेशनों पर लगाए जा रहे सूचना बोर्डों में स्पेलिंग की गई गलतियां सामने आईं हैं. मेट्रो हिंदी और इंग्लिश दोनों में ये गलतियां कर बैठी है. लिहाजा लोग मजे लेने से नहीं चूक रहे हैं | पटना मेट्रो का यह सफर आने वाले समय में राजधानी को नई पहचान देगा और बिहार के विकास की गाथा में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ देगा।

