भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को आखिरकार टीम इंडिया के लिए नया जर्सी स्पॉन्सर मिल गया है। ड्रीम-11 के साथ कॉन्ट्रैक्ट रद्द होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के जर्सी पर अब Apollo Tyres का लोगो नजर आएगा। यह करार न सिर्फ आर्थिक रूप से बड़ा है, बल्कि भारतीय क्रिकेट और कॉर्पोरेट दुनिया के लिए भी अहम साबित होगा।
क्यों टूटा Dream11 का करार?
दरअसल, भारतीय सरकार ने बेटिंग एप्स पर बैन लगाने और इस संबंध में नया कानून लागू करने के बाद Dream11 का BCCI के साथ हुआ समझौता खत्म कर दिया था। Dream11 टीम इंडिया का आधिकारिक जर्सी स्पॉन्सर था, लेकिन नियमों में बदलाव के चलते बोर्ड को नए पार्टनर की तलाश करनी पड़ी।
अपोलो टायर्स ने मारी बाजी
नए स्पॉन्सर के लिए हुई बोली प्रक्रिया में Apollo Tyres ने सबसे बड़ा ऑफर दिया। कंपनी ने BCCI को प्रति मैच 4.5 करोड़ रुपये देने का वादा किया है, जबकि पहले Dream11 द्वारा प्रति मैच 4 करोड़ रुपये दिए जा रहे थे। इस हिसाब से यह डील न सिर्फ ज्यादा फायदेमंद है बल्कि BCCI के लिए आर्थिक दृष्टि से भी मजबूत कदम है।
इस नई डील का कुल मूल्य 579 करोड़ रुपये है, जो 2025 से 2027 तक जारी रहेगी। इस स्पॉन्सरशिप में कुल 121 बिलेटेड मैच और 21 आईसीसी मुकाबले शामिल किए गए हैं। इसकी शुरुआत टीम इंडिया के साउथ अफ्रीका टूर के वनडे सीरीज से होगी।

अपोलो टायर्स: भारत की अग्रणी टायर कंपनी
अपोलो टायर्स भारत की अग्रणी टायर कंपनी है, जिसने टायर निर्माण के क्षेत्र में एक बड़ा नाम बनाया है। इसकी स्थापना वर्ष 1972 में हुई थी और इसका मुख्यालय गुरुग्राम, हरियाणा में स्थित है। कंपनी का कारोबार आज न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी बड़े पैमाने पर टायर निर्माण और आपूर्ति तक फैला हुआ है।
यह कंपनी लंबे समय से भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है। अब क्रिकेट के जरिए यह ब्रांड भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के बीच और भी लोकप्रिय होने वाला है।
भारतीय क्रिकेट पर असर
इस नई स्पॉन्सरशिप डील से टीम इंडिया को आर्थिक मजबूती मिलेगी और BCCI की आय में बढ़ोतरी होगी। साथ ही, खिलाड़ियों की जर्सी पर अब अपोलो टायर्स का लोगो नजर आएगा, जिससे ब्रांड को वैश्विक स्तर पर और भी बड़ी पहचान मिलेगी।
Also Read :
एशिया कप 2025 : इन टॉप-5 भारतीय शेरों ने मचाया धमाल, टीम पहुंची सुपर-4 में
Asia Cup 2025 India Vs Pakistan : भारत ने किया पाकिस्तान को 7 विकेट से परास्त किया