IPL 2026 Retention : आईपीएल 2026 के लिए सभी 10 टीमों की रिटेंशन लिस्ट जारी, जानें किस फ्रेंचाइजी ने किसे किया रिलीज और किसे रिटेन

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के लिए सभी टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट को जारी कर दिया है. आईपीएल के आगामी सीजन के लिए आज रिटेंशन और रिलीज की डेडलाइन थी. रिटेंशन और रिलीज लिस्ट को जारी करने से पहले सभी टीमों ने अपने ट्रेड खिलाड़ियों की घोषणा की थी. आईपीएल 2026 के लिए सबसे बड़ा ट्रेड चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुआ. राजस्थान की टीम से संजू सैमसन 18 करोड़ में सीएसके में गए हैं.

वहीं रविंद्र जडेजा की राजस्थान रॉयल्स में वापसी हुई है. इसके अलावा सभी टीमों ने जिन भी खिलाड़ियों को रिलीज किया है वो अब मिनी ऑक्शन में आएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है सभी 10 टीमों की रिटेंशन लिस्ट.

  1. चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे अधिक 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है. इसमें चार विदेशी खिलाड़ी रचिन रवींद्र, डेवोन कॉन्वे, मथीशा पथिराना और सैम करन (राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड) शामिल हैं. वंश बेदी, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, सी आंद्रे सिद्धार्थ, कमलेश नागरकोटी और विजय शंकर भी बाहर हो गए हैं. महेंद्र सिंह धोनी, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, डेवाल्ड ब्रेविस उम्मीद के मुताबिक टीम में बने हुए हैं. गुरजपनीत सिंह भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं.
  2. कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर (23.75 करोड़ रुपये), आंद्र रसेल (12 करोड़ रुपये), क्विंटन डिकॉक (3.6 करोड़ रुपये), मोईन अली (2 करोड़ रुपये) और एनरिक नॉर्किया (6.5 करोड़ रुपये) जैसे स्टार्स को रिलीज करने का फैसला लिया है. रहमानुल्लाह गुरबाज, स्पेंसर जॉनसन, लवनिथ सिसोदिया, चेतन सकारिया भी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं.
  3. मुंबई इंडियंस ने चार विदेशी खिलाड़ियों- लिजाद विलियम्स, मुजीब उर रहमान, बेवोन जैकब्स और रीस टॉप्ली को बाहर कर दिया है. बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर विघ्नेश पुथुर, तेज गेंदबाज वी सत्यनारायण राजू, केएल श्रीजीत और कर्ण शर्मा भी टीम का हिस्सा नहीं हैं. मुंबई ने अर्जुन तेंदुलकर को एलएसजी में ट्रेड कर दिया था.
  4. राजस्थान रॉयल्स में रवींद्र जडेजा के आने से कप्तानी की होड़ दिलचस्प हो गई है. रॉयल्स ने विदेशी सितारों में फजलहक फारूकी, वानिंदु हसारंगा और महीश तीक्ष्णा को रिलीज कर दिया है. भारतीयों में आकाश मधवाल, अशोक शर्मा, कुणाल राठौर और कुमार कार्तिकेय भी इस टीम से बाहर हो गए हैं.
  5. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मयंक अग्रवाल, स्वास्तिक चिकारा, टिम सेफर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, मनोज भंडागे, लुंगी एनगिडी, ब्लेसिंग मुजारबानी और मोहित राठी को रिलीज कर दिया है.
  6. पंजाब किंग्स ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस, एरॉन हार्डी, कुलदीप सेन और प्रवीण दुबे को रिलीज कर दिया है.
  7. सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिनव मनोहर, अथर्व तायडे, सचिन बेबी, वियान मुल्डर, सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर और एडम जाम्पा को रिलीज करने का निर्णय लिया है.
  8. लखनऊ सुपर जायंट्स ने आकाश दीप, रवि बिश्नोई, आर्यन जुयाल, डेविड मिलर, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, शमर जोसेफ को रिलीज कर दिया है.
  9. पांच खिलाड़ी गुजरात टाइटन्स ने रिलीज किए हैं. इनमें गेराल्ड कोएट्जी, करीम जनत, महिपाल लोमरोर, कुलवंत खेजरोलिया और दासुन शनाका शामिल हैं.
  10. दिल्ली कैपिटल्स ने फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर मैकगर्क, सेदिकुल्लाह अटल, मनवंत कुमार, मोहित शर्मा और दर्शन नालकंडे को रिलीज करने का फैसला लिया.
IPL 2026
Image Credit : Indian Premier League Official Website

 

रिटेंशन के बाद सभी टीमों के बकाया पर्स

  1. दिल्ली कैपिटल्स- 21.8 करोड़ रुपये
  2. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 16.4 करोड़ रुपये
  3. पंजाब किंग्स- 11.5 करोड़ रुपये
  4. लखनऊ सुपर जायंट्स- 22.95 करोड़ रुपये
  5. गुजरात टाइटन्स- 12.9 करोड़ रुपये
  6. चेन्नई सुपर किंग्स- 43.4 करोड़ रुपये
  7. कोलकाता नाइट राइडर्स- 64.3 करोड़ रुपये
  8. सनराइजर्स हैदराबाद- 25.5 करोड़ रुपये
  9. मुंबई इंडियंस- 2.75 करोड़ रुपये
  10. राजस्थान रॉयल्स- 16.05 करोड़ रुपये

Also Read :

वैभव सूर्यवंशी का 32 गेंदों पर शतक ठोकने के बाद सीक्रेट खुलासा, याद आए पिता, कहा- सोचता था, क्या वो इतना…

India vs South Africa LIVE: ‘Battle of Eden’ — किसका होगा Test में दबदबा?

Leave a Comment