भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज़ और करोड़ों दिलों की धड़कन स्मृति मंधाना आज शादी के खूबसूरत सफर में कदम रखने जा रही हैं। 23 नवंबर को वह म्यूज़िक कंपोजर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल के साथ सात फेरे लेंगी। प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें यह कपल बेहद खुश और रॉयल अंदाज़ में नजर आ रहा है।
कितनी है पलाश मुच्छल की नेटवर्थ?
कम उम्र में ही इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पलाश मुच्छल की नेटवर्थ आज कई बड़े नामों को टक्कर देती है। उनकी कुल संपत्ति 20 से 41 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है।
उनकी कमाई के स्रोत :
- फिल्म और एल्बम के लिए म्यूज़िक कंपोज़िशन
- डायरेक्शन
- लाइव शो
- गानों की रॉयल्टी
वहीं स्मृति मंधाना की नेटवर्थ लगभग 32–34 करोड़ रुपये मानी जाती है। दोनों मिलकर करीब 50–75 करोड़ रुपये की संयुक्त संपत्ति के मालिक हैं।

पलाश मुच्छल – सबसे कम उम्र के संगीत निर्देशक
इंदौर में जन्मे पलाश मुच्छल का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने 18 साल की उम्र में बॉलीवुड के सबसे कम उम्र के म्यूजिक डायरेक्टर बनने का रिकॉर्ड बनाया। उनके लोकप्रिय गानों में “पार्टी तो बनती है” – भूतनाथ रिटर्न्स, “तू ही है आशिकी” – ढिश्कियाऊं शामिल हैं। डायरेक्टर के रूप में उन्होंने ‘अर्ध’ ,‘काम चालू है’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। इनके अलावा वह ‘खेलें हम जी जान से’ में एक्टिंग भी कर चुके हैं।
स्मृति–पलाश की लव स्टोरी
दोनों की मुलाकात 2019 में हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता गहरी दोस्ती से प्यार में बदल गया। पलाश मुच्छल ने स्मृति के नाम और जर्सी नंबर वाला SM18 टैटू बनवाकर सबको चौंका दिया था। शादी की रस्में फिलहाल पूरे उत्साह और रॉयल अंदाज़ में जारी हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस जोड़ी को शादी की शुभकामनाएँ भेजीं।

फैंस में जबरदस्त उत्साह
स्मृति मंधाना महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक हैं। दूसरी तरफ पलाश इंडस्ट्री के उभरते हुए संगीतकार और निर्देशक हैं। ऐसे में दोनों की शादी को लेकर इंटरनेट पर भारी उत्साह है।प्री-वेडिंग कार्यक्रमों—मेहंदी, हल्दी और संगीत—की तस्वीरें फैन्स के बीच बवाल मचा रही हैं। क्रिकेट और बॉलीवुड की यह जोड़ी सोशल मीडिया पर इस समय सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रही है।
Also Read :
Delhi की रिंग में इतिहास, भारत की ‘Golden Girl’ का धमाका, भारत के नाम आया एक और सोना

I used to be able to find good advice from your blog articles.
I’m not that much of a online reader to be honest but your blogs really nice, keep it up!
I’ll go ahead and bookmark your website to come back later on. Cheers
Hello to every single one, it’s truly a pleasant for me to go
to see this web page, it contains priceless Information.
Wonderful items from you, man. I have understand your stuff
prior to and you’re just extremely magnificent. I really
like what you have bought here, really like what you’re
saying and the way in which you say it. You are making it enjoyable and you continue to take care of to stay it sensible.
I can’t wait to learn much more from you. That is actually a
wonderful website.