BMW Cars : “BMW की लग्ज़री कारें हुईं और सस्ती! अब X7, X5 और 5 Series पर लाखों की बचत”

BMW Cars ख़रीदारों के लिए नए जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद कार ख़रीदना हुआ अब और भी आसान। हाल ही में पास हुई नई जीएसटी 2.0 के बाद शुरू हुई दामों की गिरावट की लहर में अब लक्ज़री कार मार्केट भी पीछे नहीं। बीएमडब्ल्यू इंडिया ने भी जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद अपनी कारों की क़ीमत में भारी गिरावट किया है। नए दामों के साथ, BMW Cars टैक्स लाभ ग्राहकों तक पहुँचाते हुए अपनी प्रीमियम सीरीज़ लक्ज़री कार अब ग्राहकों के लिए और भी आकर्षक बना दिया है।

Table of Contents

बीएमडब्ल्यू X7
सेवन सीटर लक्ज़री एसयूवी भारतीय बाज़ार में मर्सिडीज-बेंज GLS और ऑडी Q7 से प्रतिस्पर्धा करने वाली बीएमडब्ल्यू एसयूवी X7 में सबसे ज़्यादा दामों में गिरावट देखा जा सकता है। इस कार पर 9 लाख रुपये तक की कटौती हुई है। पहले 1.34 करोड़ रुपये में बिकने वाली यह एसयूवी अब 1.25 करोड़ रुपये में उपलब्ध है।
बीएमडब्ल्यू X5 और X1
बीएमडब्ल्यू X5, जो ब्रांड की सबसे लोकप्रिय लक्ज़री एसयूवी में से एक है, उसकी क़ीमत 6.6 लाख रुपये घटी है। पहले 1 करोड़ के आसपास आने वाली यह कार अब 93.7 लाख रुपये में उपलब्ध है। वहीं BMW X1 अब 1.8 लाख रुपये सस्ती होकर 50.6 लाख रुपये में उपलब्ध है। BMW Cars की ये कटौती खासकर उन ख़रीदारों के लिए आकर्षक बनाएगी, जो प्रीमियम मास-मार्केट मॉडलों से अपग्रेड करना चाहते हैं।
BMW Cars पर छूट (GST 2.0 के बाद)
BMW ModelOld PriceNew PriceSavings
X1₹ 52.4 lakh₹ 50.6 lakh₹ 1.8 lakh
2 Series Gran Coupé₹ 46.9 lakh₹ 45.3 lakh₹ 1.6 lakh
3 Series LWB₹ 63.9 lakh₹ 60.5 lakh₹ 3.4 lakh
5 Series LWB₹ 76.5 lakh₹ 72.4 lakh₹ 4.1 lakh
X5₹ 100.3 lakh₹ 93.7 lakh₹ 6.6 lakh
X7₹ 134.4 lakh₹ 125.5 lakh₹ 8.9 lakh
XM₹ 260 lakh₹ 234 lakh₹ 26 lakh
लग्ज़री सेडान्स पर भी लाभ

बीएमडब्ल्यू की सेडान रेंज भी इससे अछूती नहीं रही। लॉन्ग-व्हीलबेस बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज़ LWB, जो अपने एग्ज़िक्यूटिव कम्फर्ट के लिए जानी जाती है, अब 4.1 लाख रुपये सस्ती होकर 72.4 लाख रुपये में मिलेगी। इसी तरह 3 सीरीज़ LWB में 3.4 लाख रुपये की कटौती हुई है और इसकी नई कीमत 60.5 लाख रुपये हो गई है। युवाओं और ऑटोमोबाइल शौक़ीनों के लिए बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज़ ग्रैन कूपे अब 1.6 लाख रुपये सस्ती होकर 45.3 लाख रुपये में उपलब्ध है।

लग्ज़री सेगमेंट और प्रतिस्पर्धी बनेगा

यह कटौती ऐसे समय आई है जब भारत का लग्ज़री कार सेगमेंट लगातार बढ़ रहा है, जिसका श्रेय मेट्रो और उभरते शहरों में समृद्ध ख़रीदारों की बढ़ती मांग को जाता है। चूँकि ऑडी और मर्सिडीज बेंज भी इसी तरह की मूल्य कटौती करने वाली हैं, इसलिए प्रीमियम कार बाज़ार में प्रतिस्पर्धा और तेज़ होने वाली है।

निष्कर्ष
जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद बीएमडब्ल्यू ने अपनी गाड़ियों के दामों में गिरावट करके न केवल अपने ग्राहकों को आकर्षित किया है, बल्कि भारतीय लग्ज़री मार्केट में अपनी स्थिति मज़बूत करने का इरादा भी जताया है। बीएमडब्ल्यू की गाड़ियों पर 1.6 लाख रुपये से लेकर 9 लाख रुपये तक की क़ीमतों में कटौती लक्ज़री सेगमेंट के ग्राहकों के लिए एक अच्छा मौका है।

Leave a Comment