Mirzapur कमा सकता है 1000 करोड़ से भी ज्यादा – लेकिन कास्ट में बदलाव से निराश Fans !

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई वेब सीरीज़ आईं, लेकिन जिन शो ने दर्शकों के बीच सबसे अधिक लोकप्रियता हासिल की उनमें ‘Mirzapur ‘ का नाम सबसे ऊपर  है। क्राइम, राजनीति और पारिवारिक सत्ता संघर्ष पर आधारित यह सीरीज़ उत्तर प्रदेश के छोटे शहर मिर्जापुर पर बनी है।

Mirzapur Season 01

पहले सीज़न से ही इस सीरीज़ ने युवाओं के बीच खासा प्रभाव डाला। कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना त्रिपाठी जैसे किरदार लोगों की जुबान पर चढ़ गए। डायलॉग से लेकर एक्शन तक, हर पहलू को दर्शकों ने खूब सराहा।

Mirzapur Season 02

Mirzapur का दूसरा सीज़न और भी ज्यादा रोमांचक रहा, जहां बदले की कहानी और गहराई से दिखाई गई। अब दर्शकों को बेसब्री से इसके तीसरे सीज़न का इंतजार है। खबरों के अनुसार, इस सीज़न में कहानी और भी दिलचस्प मोड़ लेने वाली है और सत्ता की लड़ाई और खून-खराबा पहले से कहीं ज्यादा देखने को मिलेगा। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर प्रसारित होने वाली यह सीरीज़ आज भी दर्शकों के बीच ट्रेंड में बनी रहती है। सोशल मीडिया पर भी लोग इसके नए सीज़न की रिलीज़ डेट और स्टार कास्ट को लेकर चर्चाएं करते रहते हैं। फैंस का कहना है कि ‘मिर्जापुर’ ने हिंदी वेब सीरीज़ को एक नया मुकाम दिया है।

क्या है पूरा मामला

मिर्जापुर वेब सीरीज के मेकर्स बहुत ही जल्द थिएटर्स में रिमेक ला रहे हैं मिर्जापुर। इसमें सारे वो आइकॉनिक कैरेक्टर्स होंगे जो सीजन वन के अंदर थे। लेकिन खबरों में इसलिए है कि विक्रांत मासे इस मूवी में नहीं होने वाले। बबलू पंडित का कैरेक्टर करने वाले हैं पंचायत के सचिव जी यानी कि जितेंद्र कुमार ले लिया है पंकज त्रिपाठी, अली फैजल, देव्या शर्मा, श्वेता त्रिपाठी ये सारे अभिनेता इसमें न्यू कैरेक्टर्स ऐड होंगे रवि किशन, मोहित मलिक।

Mirzapur

फिल्म का बजट

Mirzapur Movie का कहा जा रहा है कि 100 करोड़ का बजट होने वाला है। मूवी बड़े स्केल पे बनने वाली है। यह फेमस वेब सीरीज को मूवी में कन्वर्ट करने का तरिका हॉलीवुड पहले भी कर चुका है और अभी भी करते आ रहा है। आपने Peaky Blinders सुना ही होगा। इस सीरीज के क्रिएटर्स ने कंफर्म किया है कि हम वेब सीरीज की कहानी को ही आगे कंटिन्यू करेंगे लेकिन थिएटर्स में इस के साथ मिशन इंपॉसिबल ,चार्लीस एंजेल ये सब टीवी सीरीज थे जो 60s और 70s के बाद इतने फेमस हुए कि उन्हें थिएटर्स में कन्वर्ट किया मूवीस में।

ये इंडिया में  पहली बार होने वाला है कि कोई वेब सीरीज थिएटर में शिफ्ट होगी। अगर आपको कोई सुझाव देना है तो कृपया Comments करें |

Also Read : The Badass Of Bollywood : अब शाहरुख़ ख़ान नहीं रहे बॉलीवुड के ‘नंबर 01 किंग’

Leave a Comment