India का पहला Swadeshi Microprocessor Chip “Vikram 3201”: ISRO ने लिखी नई Semiconductor Success Story

भारत ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक लंबी छलांग लगाई है। ISRO ने देश का पहला स्वदेशी Microprocessor Chip “Vikram 3201” लॉन्च कर इतिहास रच दिया। यह उपलब्धि न सिर्फ Made in India Mission को एक मुकाम देगी बल्की विश्व के सेमीकंडक्टर रेस में भारत भी एक प्रतियोगी होगा।

Table of Contents

Vikram 3201: ISRO का गेम-चेंजर Microprocessor

2 सितंबर 2025 को बेंगलुरु में हुए Semicon India 2025 कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह चिप प्रस्तुत की गई। यह पूरी तरह से भारत में डिजाइन और निर्मित 32-bit Microprocessor Chip है। इसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की Instrumental Semiconductor Laboratory में विकसित किया गया। खास बात यह है कि इसे PSLV-C60 मिशन में पहले ही सफलतापूर्वक टेस्ट किया जा चुका है।

पुराने Vikram 1601 से नए Vikram 3201 तक का सफर

इससे पहले ISRO के लॉन्च व्हीकल्स में 2009 से Vikram 1601 (16-bit chip) का इस्तेमाल हो रहा था। नया Vikram 3201 न सिर्फ अपग्रेडेड वर्ज़न है बल्कि यह स्पेस मिशनों के कठोर वातावरण को झेलने के लिए तैयार किया गया है। यह भारत की सेमीकंडक्टर क्षमता को नए आयाम देता है।

Semiconductor Industry में India की आत्मनिर्भर छलांग

इस उपलब्धि से भारत ने आयात पर निर्भरता घटाते हुए खुद को Semiconductor Manufacturing में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।देश में 5 नई सेमीकंडक्टर प्रोडक्शन यूनिट्स तैयार हो रही हैं। यह चिप डिफेंस, एयरोस्पेस, ऑटोमोटिव और एनर्जी सेक्टर्स के लिए भी क्रांतिकारी साबित होगी।

Made in India Mission और Digital Swaraj की दिशा में कदम

Vikram 3201 Microprocessor Chip भारत के Made in India Mission और Digital Swaraj Vision का प्रतीक है। यह साबित करता है कि आने वाले दशकों में भारत न सिर्फ स्पेस मिशनों बल्कि वैश्विक टेक्नोलॉजी सेक्टर में भी नेतृत्व करेगा। चिप नहीं बल्कि भारत के लिए टेक्नोलॉजी की Game Changer Story है।

Also Read : iPhone 17 Series Launch : क्या नया Ultra-Slim Air Model, A19 Chip और 48MP Camera बना पाएंगे इसे सबसे बड़ा iPhone             Upgrade?

Leave a Comment