Asia Cup 2025 के चौथे मैच में पाकिस्तान ने ओमन को 93 रनों से हराया । पाकिस्तान और ओमान के बीच एशिया कप 2025 का चौथा मुकाबला शुक्रवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया । पाकिस्तान ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 160 रन बनाए हैं। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद हारिस ने सर्वाधिक 66 रन बनाए। ओमान के लिए आमिर और फैजल ने 3-3 विकेट चटकाए।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज सईम अयूब का विकेट गंवाया। वह खाता नहीं खोल सके। फरहान 28 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद हारिस 44 गेंद में 67 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सलमान अली खाता नहीं खोल सके। हसन नवाज ने 15 गेंद में 9 रन बनाए। मोहम्मद नवाज ने 10 गेंद में 19 और फहीम अशरफ ने 4 गेंदों में 8 रन बनाए।फ़खर जमा ने 16 गेंदों में नाबाद 23 रन बनकर लौटे ।वही इस लक्ष्य की पीछा करने उतरी ओमन की टीम ओपनिंग बल्लेबाज अमीर कलीम और जितेंद्र सिंह ने खराब शुरुआत की । मध्य कर्म में खेले आए अहमद मिर्ज़ा ने 27 रनों की पारी खेली मात्र 23 गेंदों में जिसमें उनकी 3 चौके 1छक्के शामिल।पाकिस्तान के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए। उन्हें मात्र 67 रनों पर रोक दीया सैम अयूब ,सूफियान मुकीम और फहीम अशरफ ने 2 विकेट लिए।जिसके बदौलत पाकिस्तान ने इस मैच को आसानी से जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में अपना 2 प्वाइंट हासिल किया। इस ग्रुप के पॉइंट्स टेबल में भारत टॉप है,इस ग्रुप में भारत , पाकिस्तान,यूएई,और ओमन है
Also Read : India vs Pakistan Asia Cup 2025: सिर्फ एक Match या National Dignity का सवाल?
