भारत में त्योहारों का मौसम आते ही ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज़ चरम पर पहुंच जाता है। इसी उत्साह को और बड़ा बनाने के लिए Flipkart हर साल अपनी Flipkart Big Billion Days Sale लेकर आता है। इस बार यह सेल 23 सितंबर 2025 से शुरू होगी और उम्मीद है कि पहले ही दिन से लाखों प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट देखने को मिलेगा।सबसे ज्यादा आकर्षण हमेशा की तरह स्मार्टफोन और गैजेट्स की श्रेणी में रहता है। खासतौर पर True Wireless Earbuds (TWS) पर मिलने वाले ऑफ़र्स लोगों का ध्यान खींचते हैं।
पहले ये ईयर-बड्स सिर्फ़ प्रीमियम यूज़र्स के लिए थे, लेकिन अब बजट-सेगमेंट में भी धांसू फीचर्स के साथ मिल रहे हैं। अच्छी बात यह है कि ₹2,000 से कम कीमत में भी आपको इस बार बिग बिलियन डेज़ में ऐसे ईयर-बड्स मिलेंगे, जिनमें ANC, लो-लेटेंसी गेमिंग मोड, डॉल्बी एटमॉस और लॉन्ग बैटरी जैसी खूबियाँ होंगी।
तो चलिए देखते हैं इस बार के पाँच सबसे शानदार विकल्प
1.Moto Buds Bass
सेल प्राइस : ₹1,799–1,999
Motorola ने इस मॉडल को खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए बनाया है, जो कम दाम में प्रीमियम ऑडियो एक्सपीरियंस चाहते हैं। इसमें 50 dB तक का Active Noise Cancellation (ANC) है, जो इस प्राइस सेगमेंट में लगभग अनोखा है। कॉलिंग क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए इसमें 6 माइक्रोफोन वाले ENC (Environmental Noise Cancellation) दिए गए हैं।
बैटरी बैकअप भी शानदार है—ANC ऑन करके करीब 30 घंटे और ANC ऑफ़ करके 38 घंटे तक चल सकता है।
क्यों लें – अगर आपको सफर के दौरान बैकग्राउंड शोर हटाकर क्लियर म्यूज़िक या कॉलिंग चाहिए तो यह सबसे सही विकल्प है।

2. realme Buds T310
सेल प्राइस : ₹1,599–1,899
Realme हमेशा से यूथ-फ्रेंडली फीचर्स देने के लिए जाना जाता है। इस मॉडल में 12.4 mm के डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं, जो गहरे बास और क्रिस्प हाईज़ निकालते हैं। गेमिंग लवर्स के लिए इसमें लो-लेटेंसी मोड है, जिससे साउंड और विजुअल में कोई लेग महसूस नहीं होगा।
इसमें 46 dB Hybrid ANC दिया गया है और साथ ही डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी भी—मतलब मोबाइल और लैपटॉप से एक साथ कनेक्ट कर सकते हैं। बैटरी लगभग 36 घंटे तक चल सकती है।
क्यों लें- म्यूज़िक, कॉलिंग और गेमिंग—तीनों का बैलेंस चाहिए तो यह ऑल-राउंडर मॉडल है।

3.OnePlus Nord Buds 3r
सेल प्राइस : ₹1,699–1,899
OnePlus का यह मॉडल खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो OnePlus इकोसिस्टम का हिस्सा हैं। इसमें Dolby Atmos सपोर्ट मिलता है, जो OnePlus डिवाइस पर इस्तेमाल करने पर बेहतरीन 3D साउंड इफेक्ट देता है।इसके 12.4 mm ड्राइवर दमदार बास देते हैं और बैटरी बैकअप लगभग 38 घंटे तक है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के चलते सिर्फ़ 10 मिनट चार्ज करके 5 घंटे तक म्यूज़िक सुना जा सकता है।
क्यों लें – अगर आपके पास OnePlus फोन है तो इससे बेहतर पेयरिंग और साउंड एक्सपीरियंस नहीं मिलेगा।

4. Oppo Enco Buds 3 Pro
सेल प्राइस : ₹1,599–1,899
Oppo ने हमेशा अपने Enco सीरीज़ के साथ ऑडियो सेगमेंट में धाक जमाई है। इस मॉडल में 49 dB ANC और 47 ms का गेमिंग मोड है, जो गेमिंग के लिए बेहतरीन साबित होगा। इसके अलावा इसमें IP55 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस दिया गया है, यानी पसीना और हल्की बारिश में भी बेफिक्र होकर इस्तेमाल किया जा सकता है। बैटरी बैकअप भी औसतन 35 घंटे के करीब है।
क्यों लें – अगर आपको कॉलिंग और गेमिंग दोनों में परफॉर्मेंस चाहिए और आउटडोर इस्तेमाल ज़्यादा है, तो यह मॉडल बिल्कुल फिट बैठेगा।

5. CMF by Nothing Buds
सेल प्राइस : ₹1,599–1,699
Nothing ने अपने ब्रांड को स्टाइल और डिजाइन के लिए अलग पहचान दी है। CMF Buds में ट्रांसपैरेंट केस और 13 mm ड्राइवर हैं, जो पावरफुल और क्लीन साउंड देते हैं। साथ ही इसमें ट्रांसपैरेंसी मोड है, जिससे आप बाहर की आवाजें भी सुन सकते हैं, यानी मेट्रो या ऑफिस में भी सेफली इस्तेमाल कर सकते हैं। बैटरी बैकअप करीब 32 घंटे का है और केस भी काफी हल्का और पोर्टेबल है।
क्यों लें – अगर आप चाहते हैं कि ईयर-बड्स सिर्फ़ गैजेट नहीं बल्कि फैशन स्टेटमेंट बनें, तो ये आपके लिए बेस्ट हैं।

खरीदने से पहले इन बातों का ध्यान ज़रूर रखें
- बैंक और कार्ड ऑफ़र्स का फायदा उठाएँ – Flipkart अक्सर Axis, ICICI और Kotak कार्ड्स पर इंस्टेंट डिस्काउंट देता है। इससे कीमत और 150–200 रुपये तक कम हो सकती है।
- आपके डिवाइस की कम्पैटिबिलिटी देखें – अगर आपके फोन में Dolby Atmos या LDAC सपोर्ट नहीं है तो ऐसे फीचर्स बेकार साबित होंगे।
- ANC का असर बैटरी पर पड़ता है – ज्यादा dB का ANC बैटरी को तेज़ी से खत्म करता है। अगर आपको लॉन्ग बैकअप चाहिए तो ANC का इस्तेमाल सोच-समझकर करें।
- IP रेटिंग चेक करें – अगर आप जिम या ट्रैवल के दौरान ज़्यादा इस्तेमाल करते हैं तो वॉटर-रेसिस्टेंट मॉडल ही चुनें।
- स्टॉक लिमिटेड रहता है – इस तरह के बेस्ट-सेलिंग प्रोडक्ट्स सेल के शुरुआती घंटों में ही आउट ऑफ स्टॉक हो जाते हैं। इसलिए वॉचलिस्ट और पेमेंट डिटेल्स पहले से सेट कर लें।
इस बार Flipkart Big Billion Days 2025 में ₹2,000 से कम के ईयर-बड्स की रेंज ने साफ़ कर दिया है कि बजट कैटेगरी में भी अब प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं। Moto Buds Bass जहां शानदार ANC और हाई-रेज़ ऑडियो के कारण सबसे पावरफुल डील है, वहीं realme Buds T310 ऑल-राउंड परफॉर्मेंस के साथ सबका ध्यान खींचेगा। OnePlus Nord Buds 3r OnePlus यूज़र्स के लिए सबसे स्मार्ट विकल्प है, तो Oppo Enco Buds 3 Pro गेमिंग और आउटडोर कॉलिंग का सही साथी है।
डिज़ाइन-प्रेमियों के लिए CMF by Nothing Buds ट्रेंड-सेटिंग विकल्प होंगे।त्योहारी सीज़न में म्यूज़िक और टेक का मज़ा डबल करने का यह सही समय है। अगर आप भी नए ईयर-बड्स लेने का सोच रहे हैं, तो Flipkart Big Billion Days 2025 का इंतज़ार करिए और सही डील पर तुरंत क्लिक कर दीजिए।
Also Read :
India’s First Vision AI Smart Glasses : Fire-Boltt FireLens कैसे बदल देगी हमारी लाइफस्टाइल
₹15,000 के भीतर Top 10 Smartphones : मिडिल क्लास फैमिली और बेसिक जरूरतों के लिए Best Options
