Top 5 Bikes : भारत में बाइक खरीदते समय सबसे पहला सवाल यही आता है कि “कितना माइलेज देती है?” क्योंकि यहां ज़्यादातर लोग रोज़ाना ऑफिस, कॉलेज या लंबी दूरी के सफर के लिए बाइक का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच एक ऐसी बाइक चुनना बेहद ज़रूरी हो जाता है जो बजट में फिट हो और कम पेट्रोल में ज्यादा दूरी तय कर सके। अच्छी बात यह है कि भारतीय बाजार में 1 लाख रुपये से कम कीमत वाली कई बाइक्स उपलब्ध हैं जो न सिर्फ बेहतरीन माइलेज देती हैं बल्कि कंफर्ट और भरोसे के मामले में भी शानदार साबित होती हैं।
अगर आप भी ऐसी ही बाइक की तलाश में हैं तो आइए जानते हैं भारत की टॉप 5 बेस्ट माइलेज बाइक्स के बारे में।
1. Hero Splendor Plus
अब माइलेज की बात हो तो हीरो स्प्लेंडर प्लस दशकों से भारत की सबसे भरोसेमंद बाइक मानी जाती है। यह बाइक न सिर्फ माइलेज बल्कि अपने मजबूती और भरोसे के लिए मशहूर है।इसमें 97.2cc का इंजन मिलता है और यह लगभग 65 से 70 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। इसकी कीमत की बात करे तो एक्स-शोरूम कीमत लगभग 80 हजार से 82 हजार रुपये के बीच रहती है।

2. Bajaj Platina 100
बजाज प्लेटिना का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में सबसे पहले इसका माइलेज आता है। यह बाइक लो-मेंटेनेंस और आरामदायक राइडिंग एक्सपीरियंस के लिए जानी जाती है।इसमें 102cc का इंजन दिया गया है और यह करीब 70 से 75 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 68 हजार से 70 हजार रुपये के बीच रहती है।

3. TVS Star City Plus
टीवीएस स्टार सिटी प्लस एक स्टाइलिश और फ्यूल-इफिशिएंट बाइक है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहतर है जो बजट के साथ-साथ थोड़ी प्रीमियम फील भी चाहते हैं। इसमें 109.7cc का इंजन दिया गया है और यह करीब 65 से 68 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत भी लगभग 75 हजार से 80 हजार रुपये तक रहती है।

4. Honda Shine 100
होंडा शाइन का नया 100cc मॉडल किफायती प्राइस और भरोसेमंद माइलेज के साथ मार्केट में आया है। होंडा का नाम ही राइड क्वालिटी की गारंटी देता है। इसमें 98.98cc का इंजन दिया गया है और यह करीब 65 से 70 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 65 हजार से 70 हजार रुपये के बीच है।

5. Hero HF Deluxe
हीरो एचएफ डीलक्स लो बजट राइडर्स के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह बाइक खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में काफी पॉपुलर है और लंबे समय से भरोसेमंद साबित हुई है। इसमें 97.2cc का इंजन दिया गया है और यह करीब 65 से 70 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत केवल 60 हजार से 65 हजार रुपये के बीच रहती है।

निष्कर्ष
अगर आपका बजट 1 लाख रुपये से कम है और आप एक बेहतरीन माइलेज वाली बाइक चाहते हैं, तो Hero Splendor Plus और Bajaj Platina 100 सबसे बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं। वहीं, अगर आप स्टाइल और आराम को भी अहमियत देते हैं तो TVS Star City Plus और Honda Shine 100 अच्छे चुनाव होंगे। किफायत और भरोसे के लिए Hero HF Deluxe भी एक शानदार विकल्प है।
Also Read :
BMW Cars : “BMW की लग्ज़री कारें हुईं और सस्ती! अब X7, X5 और 5 Series पर लाखों की बचत”