Asia Cup 2025 India Vs Pakistan : भारत ने किया पाकिस्तान को 7 विकेट से परास्त किया

भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 (India Vs Pakistan) का छठा मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए फरहान ने सबसे ज्यादा रन (44) बनाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने तीन, अक्षर-बुमराह ने 2-2 विकेट लिए।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पहली ही गेंद पर सईम अयूब का विकेट गंंवाया। उन्हें हार्दिक पांड्या ने पवेलियन भेजा। दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने मोहम्मद हारिस (3) को कैच आउट करवाया। फखर जमां 15 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा 12 गेंद में सिर्फ तीन रन ही बना सके। अक्षर पटेल ने उन्हें आउट किया। हसन नवाज (5) को कुलदीप ने पवेलियन भेजा। कुलदीप ने मोहम्मद नवाज (0) को भी आउट किया। हालांकि कुलदीप हैट्रिक से चूक गए। सलामी बल्लेबाज फरहान 44 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए। फहीम अशरफ को वरुण चक्रवर्ती को पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 गेंद में 11 रन बनाए।

भारतीय टीम के ओर से इस लक्ष्य पीछा करने आए ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दी। पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पहली पारी खेलते हुए अभिषेक शर्मा ने ताबड़तो 31 रन मात्र 13 गेंदों में बनाए जिसमें 4चौके 2छक्के शामिल है।वही शुभमन गिल ने 10 रन 7गेंदों में बनाए जिसमें 2चौके शामिल हैं। मध्य कर्म में बैटिंग करने आए कप्तान सूर्य कुमार यादव 47 रनों की नाबाद कप्तानी पारी खेली ।वही तिलक वर्म ने 31 रन बनाए। ऑलराउंडर शिवम दुबे 10 बनाकर नाबाद रहे ।भारत ने इस लक्ष्य को 15.5ओवर में हासिल कर पॉइंट्स टेबल में प्रथम स्थान पर कायम रखा।वही पाकिस्तान के सैम अयूब ने 4ओवर 35रन देकर 3विकेट अपने नाम किया।

Leave a Comment