Baaghi 4 Review : “12 करोड़ की ओपनिंग, लेकिन क्या बागी 4 ने दिल जीता या फिर ट्रेलर से ज़्यादा कुछ नहीं ?”

Baaghi 4 Review – 05/08/25 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ की फिल्म Baaghi 4।  अब बात करते हैं इस फिल्म की या कहें उस सिर दर्द की जो इसने दिया।  ऐसा कहना सही होगा और मैं फिल्म का कोई स्पॉयलर नहीं दूँगा।  यह दर्द आपको खुद महसूस करना होगा।  मैं इतना जरूर कह सकता हूँ कि इस फिल्म को देखने के बाद आपको *हैलुसिनेशन* शब्द से नफरत हो जाएगी।

Baaghi 4 कहानी

फिल्म में एक्शन की कमी तो बिलकुल नहीं है—  अगर एक्शन थोड़ा कम होता तो शायद फिल्म और अच्छी लगती।  सभी कलाकारों ने अपने हिसाब से ठीक-ठाक अभिनय किया है। वैसे भी मैं कौन होता हूँ उन्हें जज करने वाला?  लेकिन अगर किसी की एक्टिंग आपको पसंद आएगी तो वो होंगे **उपेंद्र लिमये सर**—जैसे ही वो स्क्रीन पर आते हैं, फिल्म में थोड़ी जान आ जाती है।  हालाँकि फिल्म में बड़ा स्टारकास्ट है, लेकिन आपको कोई खास एहसास नहीं होगा।  कहानी शुरू होती है एक **कार एक्सीडेंट** से और खत्म होती है एक **सोशल मैसेज** के साथ।  बीच में क्या हुआ, क्या नहीं—इस पर ज्यादा ध्यान न दीजिए, मैंने भी नहीं दिया।  सच कहूँ तो मैं तो फिल्म देखते-देखते सो भी गया।  आप अपना अनुभव भी बता सकते हैं।

 कलाकार  

  •  टाइगर श्रॉफ  – रॉनी
  •  हरनाज़  – आलिशा और अवंतिका
  •  सोनम बाजवा– (भूमिका बताई नहीं गई)
  •  संजय दत्त– चाको
  •  श्रेयस तलपड़े – जीतेंद्र “जीतू” प्रताप सिंह (रॉनी का भाई)
  •  सौरभ सचदेवा – पाउलो (चाको का भाई)

इतना बड़ा कास्ट होने के बावजूद आपको ऐसा नहीं लगेगा कि आप कुछ बहुत ही शानदार देखने जा रहे हैं।  फिल्म अपने ट्रेलर को पूरी तरह जस्टिफाई करती है—जो चीज़ ट्रेलर में देखी थी, वही पूरी फिल्म में नजर आएगी।

निर्देशन

फिल्म का निर्देशन *ए. हर्षा* ने किया है।   फिल्म का संगीत अगाज़, जोश बरार, सलामत अली मातोई, तनिष्क बागची और बादशाह ने दिया है, जबकि बैकग्राउंड स्कोर संचित बल्हारा और अंकित बल्हारा ने तैयार किया है।  ए. हर्षा ने कन्नड़ फिल्मों का निर्देशन भी किया है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और बजट 

Baaghi 4ने भारत में अपने ओपनिंग डे पर 12 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

– Baaghi 4 का बजट 120 करोड़ रुपये** है।

बागी 5 

इस फिल्म में किसी आगामी प्रोजेक्ट का जिक्र नहीं किया गया। और सच कहूँ तो अगर आगे भी ऐसा ही करना है, तो बागी 5 छोड़ ही देना चाहिए।  क्योंकि बागी 4 देखने के बाद लगता है कि यह फ्रेंचाइज़ी पिछली फिल्मों से भी नीचे जाती जा रही है।

सुझाव

अगर देखना चाहो तो देख लो—नहीं देखना तो भी कोई फर्क नहीं।  मैं तो अपना सुझाव दूँगा ही।  सच कहूँ तो मैं तो फिल्म सिर्फ *सोनम बाजवा*के लिए देखने गया था और मेरे लिए तो बस उतना ही पैसा वसूल हो गया। आप सब भी फिल्म देख सकते हो इतनी भी बुरी नहीं है। इसे आप परिवार के साथ भी देख सकते हो।  टाइगर श्रॉफ इस फिल्म में अपना पूरा *ऑरा* बनाए रखते हैं।  और संजय दत्त साहब के बारे में क्या ही कहूँ…  कुल मिलाकर आप यह फिल्म देख सकते हैं अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ समय बिताना चाहते हैं या अगर आपको मार-धाड़ वाली फिल्में पसंद हैं।

Leave a Comment