Bengal Politics Biggest Showdown : क्यों ममता के सामने BJP विधायकों की No Entry?

Bengal Politics Biggest Showdown Highlights

अभी हाल ही की ये घटना है, जब बंगाल में टीएमसी और बीजेपी के सदस्यों के बीच झड़प देखने को मिला। ऐसा अचानक क्यों और कैसा हुआ था, आइए जानते हैं। क्या हुआ था?

ममता बनर्जी प्रवासी बंगालियों पर दूसरे राज्य में हो रहे अत्याचार के बारे में भाषण दे रही थी। उनके भाषन की शुरुआत करने के बाद किसी पूर्व मुद्दे को लेकर बीजेपी के सदस्‍य नारेबाजी करने लगे।स्पीकर ने कुछ बीजेपी विधायकों को निलंबित कर दिया और सुरक्षाकर्मियों (मार्शल्स) की मदद से उन्हें सदन से बाहर निकलवाया।विपक्ष ने आरोप लगाया कि उनकी आवाज़ को दबाया जा रहा है और लोकतंत्र की हत्या हो रही है।

ममता बनर्जी का आरोप

ममता बनर्जी ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर ‘बांग्ला विरोधी’ मानसिकता और भाषाई आतंक (linguistic terror) फैलाने का आरोप लगाया। सीएम ने कहा कि बीजेपी वोट चोरी, भ्रष्टाचार व बंगाली पहचान को खत्म करने की कोशिश कर रही है, और बंगाल की जनता उन्हें आने वाले वक्त में सबक सिखाएगी। ममता ने केंद्र सरकार पर “विदेशों के सामने देश की प्रतिष्ठा बेचने” का आरोप भी लगाया।

Bengal Politics Biggest Showdown

बीजेपी की प्रतिक्रिया

सदन के बाहर विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और अन्य भाजपा विधायकों ने ममता सरकार पर ‘तानाशाही’ और ‘लोकतंत्र का गला घोंटने’ का आरोप लगाया। बीजेपी आरोप लगा रही है कि ममता बंगाल के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही हैं और राजनीतिक विरोध को असहिष्णुता के साथ दबा रही हैं।

महत्वपूर्ण बिंदु

करीब पांच बीजेपी विधायक निलंबित किये गए, एक प्रमुख BJP चीफ व्हिप (शंकर घोष) को बाहर निकालते समय चोट भी लगी। पूरी कार्यवाही भारी शोरगुल, विरोध और नारेबाज़ी के बीच लगभग तीन घंटे तक चली, जिसमें स्पीकर को मार्शल तैनात करने पड़े। ये घटना 4 सितंबर 2025 की है जो कि 1:30 बजे शुरू हुई थी और 4 बजे खत्म हुई। ममता का भाषण 30 मिनट का था, लेकिन हंगामे की वजह से दो घंटे तक चला। सोचने वाली बात है कि इतनी बड़ी झड़प के बाद बीजेपी की प्रतिक्रिया क्या होगी, क्या ये यहीं पे ख़तम होगा, या तकरारो की सुचि में एक नया अध्याय जुड़ेगा।

निष्कर्ष:

यह घटना न सिर्फ सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक तनाव को दर्शाती है, बल्कि बंगाली अस्मिता, अभिव्यक्ति की आज़ादी और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर गहरे सवाल भी खड़े करती है। आने वाले दिनों में यह टकराव राज्य की राजनीति में प्रमुख मुद्दा बना रहेगा

Leave a Comment