India’s First Vision AI Smart Glasses : Fire-Boltt FireLens कैसे बदल देगी हमारी लाइफस्टाइल

First Vision AI Smart Glasses : Fire-Boltt ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि “wearables” के क्राइटेरिया में भी टेक्नोलॉजी का कोई सीमा नहीं हैं। उनकी नई FireLens स्मार्ट ग्लास लाइन—जिसमें F1, Dune, Crux, Sway जैसे मॉडल शामिल हैं—न सिर्फ एक स्टाइल स्टेटमेंट है, बल्कि AI, कैमरा, ऑडियो और hands-free एक्सपीरियंस का पूरा पैकेज है। अगर आप व्लॉगिंग करते हो, ट्रैवल पसंद करते हो या सिर्फ फोन हाथ में लिए बिना कॉल लेना चाहते हो—FireLens हो सकता है आपकी अगली पसंद!

क्या है सच FireLens के बारे में

सबसे पहले ये क्लियर कर दूँ कि FireLens में 8MP AI-पावर्ड कैमरा है, जो कि फोटो और वीडियो capture करने के लिए है।  इसके साथ 32GB इंटरनल स्टोरेज है—मतलब आप बगैर फोन के भी कुछ media store कर सकते हो जैसे photos और छोटे वीडियो।

AI-फीचर्स भी खास हैं—real-time translation की सुविधा, voice commands, “What’s in front of me?” जैसे prompts, और “Vision AI” नाम से जो सिस्टम है, वो media capture से लेकर environmental awareness तक काम आता है।

 

ऑडियो, कॉल और डिज़ाइन

FireLens स्मार्ट ग्लासेस में open-ear speakers दिए गए हैं, यानी कि कान बंद नहीं होंगे और आपको बाहर की आवाज़ भी सुनाई देगी।  कॉल के लिए built-in mic है, और noise-reduction भी। touch gestures हैं टेम्पल पर, जिससे आप music control, voice assistant activate आदि कर सकते हो।

डिज़ाइन में ये हल्के हैं, स्टाइलिश फ्रेम्स हैं, और prescription lenses लगाने की सुविधा भी है—अगर आपको चश्मा लगता है तो आपने फ्रेम बदलने की ज़रूरत नहीं।

First Vision AI Smart Glasses

बैटरी, चार्जिंग और उपयोग समय

बैटरी कैपेसिटी : उदाहरण के लिए F1 मॉडल में ~ 220mAh; F2 में ~ 300mAh; Pro वेरिएंट में ये और ज़्यादा हो सकती है।

प्लेबैक टाईम : लगभग 5-6 घंटे उपयोग के लिए (audio/music/call) एक चार्ज में।

स्टैंडबाय टाइम : लगभग 72 घंटे।

फास्ट चार्जिंग : केवल 15 मिनट चार्ज करने से कुछ घंटों का उपयोग मिल सकता है (≈ 4 घंटे)

प्राइस और ऑफर्स

  • FireLens Dune वेरिएंट का सैल ऑफर प्राइस लगभग ₹2,999 है (Flipkart & Fire-Boltt की वेबसाइट पर)।
  • MRP कुछ मॉडल्स का अधिक है (₹8,999 जैसे) लेकिन launch/offers में डिस्काउंट्स आदि के चलते ये ऑफर प्राइस मिल रहा है।

कहां नज़र और कहां कमी

कुछ ऐसी बातें जो ज़रूर जान लेनी चाहिए : अभी तक हर मॉडल में कैमरा + AI features पूरी तरह से उपलब्ध नहीं हैं (कुछ मॉडल सिर्फ ऑडियो/ब्लूटूथ कॉलिंग + voice assistant पर आधारित हैं)।

वीडियो रिकॉर्डिंग की क्वालिटी, ऑडियो क्लैरिटी विभिन्न परिस्थितियों (noise, distance, हवा आदि) पर प्रभावित हो सकती है। मेडिया रिपोर्ट्स में कुछ यूज़र्स ने पाया कि कैमरा माइक्रोफोन-क्लियर होने के लिए अच्छा external lighting चाहिए।

IP या water resistance का ज़िक्र कुछमें है “splash-resistant” या “light water exposure” जितना; heavy rain या पूरे पानी में उपयोग के लिए नहीं बनाया गया लगता।

कौन किसके लिए है

व्लॉगर/Content Creator जो outdoor शूट करना चाहते हैं, hands-free कैमरा के साथ ट्रैवलर्स जिन्हें कैमरा + ऑडियो चाहिए बिना phone हाथ में लिए Professionals मीटिंग या lectures रिकॉर्ड करना चाहते हैं Casual यूज़र जो style + स्मार्ट features चाहते हैं बिना earbuds पहनने की झंझट तो FireLens आपके लिए बहुत उपयुक्त है।

Also Read :

₹15,000 के भीतर Top 10 Smartphones : मिडिल क्लास फैमिली और बेसिक जरूरतों के लिए Best Options

OnePlus Festive Sale 2025 : Flagship Deals और Nord Series में धमाकेदार ऑफर्स

Leave a Comment