2 मेगा फ़िल्में, 2 अलग जज़्बात: पवन कल्याण की धमाकेदार ‘OG’ बनाम ऋषभ शेट्टी की गूढ़ ‘Kantara: Chapter 1’ – कौन जीतेगा दर्शकों का दिल?

भारतीय सिनेमा के लिए आने वाला अक्टूबर बेहद खास होने वाला है। एक तरफ पावरस्टार पवन कल्याण अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म They Call Him OG के साथ धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ Kantara जैसी कल्ट ब्लॉकबस्टर का प्रीक्वल Kantara: Chapter 1 रिलीज़ होगा। दोनों फिल्मों के ट्रेलर हाल ही में लॉन्च किए गए और सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बन गए। OG अपने हाई-वोल्टेज एक्शन और स्टार पावर के दम पर सुर्खियां बटोर रही है, जबकि Kantara: Chapter 1 अपने भव्य पैमाने और गहरी लोककथाओं की वजह से दर्शकों में जिज्ञासा जगा रही है। हालांकि, ट्रेलर देखने के बाद दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग रही हैं।

They Call Him OG – पावरफुल एंट्री के साथ लौटे पवन कल्याण

रिलीज़ डेट : 25 सितंबर 2025

निर्देशक : सुजीत

स्टारकास्ट : पवन कल्याण, इमरान हाशमी, प्रियंका मोहन, प्रकाश राज, अर्जुन दास

 

फिल्म का ट्रेलर शुरुआत से ही धमाकेदार अंदाज़ में खुलता है। एक शहर, जो खून-खराबे और गैंगवार से थर्रा रहा है। इस अराजक माहौल में प्रवेश होता है ओमी भाऊ (इमरान हाशमी) का। इमरान, जो पहली बार तेलुगू सिनेमा में नज़र आ रहे हैं, ने विलेन के रूप में जोरदार छाप छोड़ी है।

‘Kantara: Chapter 1

ट्रेलर में उनके किरदार का क्रूर अंदाज़ और दबदबा साफ झलकता है।लेकिन असली तूफान तो तब आता है जब स्क्रीन पर पावरस्टार पवन कल्याण की एंट्री होती है। वह निभा रहे हैं ओजस गम्भीर उर्फ OG का किरदार, जो एक दशक तक गायब रहने के बाद दुश्मनों से बदला लेने लौटा है। ट्रेलर में उनका स्वैग, स्टाइलिश एक्शन और दमदार डायलॉग्स फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं।फिल्म का केंद्रीय संघर्ष पवन कल्याण और इमरान हाशमी के बीच टकराव पर आधारित है। एक तरफ सत्ता की भूख और खूनखराबे का प्रतीक ओमी भाऊ, तो दूसरी तरफ वापसी कर रहा वह डॉन, जिसकी दहशत से पूरा शहर कांप चुका है।

प्रियंका मोहन, प्रकाश राज और अर्जुन दास जैसे कलाकार भी कहानी को मजबूती देते नज़र आ रहे हैं।ट्रेलर देखकर साफ है कि डायरेक्टर सुजीत ने इस फिल्म को बड़े पैमाने पर पेश किया है। चाहे वह एक्शन सीक्वेंस हों, कैमरा एंगल्स या बैकग्राउंड स्कोर – सब कुछ पवन कल्याण की स्टार पावर को और ऊंचा दिखाने के लिए डिजाइन किया गया है।

Kantara: Chapter 1 – आध्यात्मिक लोककथा का भव्य विस्तार

रिलीज़ डेट : 2 अक्टूबर 2025

निर्देशक और हीरो : ऋषभ शेट्टी

2022 में आई Kantara ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। एक छोटे बजट की फिल्म ने अपने अनोखे कंटेंट और लोककथा की जड़ों से जुड़ी कहानी के दम पर पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल किया। अब उसका प्रीक्वल Kantara: Chapter 1 दर्शकों के सामने है।ट्रेलर शुरुआत से ही भव्यता का अहसास कराता है। विशाल सेट, दमदार विज़ुअल्स और बी. अजानेश लोकनाथ का गूंजता हुआ बैकग्राउंड स्कोर दर्शकों को तुरंत अपने खींच लेता है। ऋषभ शेट्टी ने इस बार शारीरिक रूप से भी बड़ा बदलाव किया है। उनका किरदार देवताओं और परंपराओं से गहराई से जुड़ा नज़र आता है।

‘Kantara: Chapter 1

कहानी इस बार और गहराई से भूत कोला, पांजुर्ली और गुलीगा देवताओं की लोककथा को खोजती है। ट्रेलर संकेत देता है कि यह फिल्म सिर्फ एक आदमी की कहानी नहीं, बल्कि पूरी परंपरा और समुदाय की आध्यात्मिक यात्रा है।

हालांकि, दर्शकों की प्रतिक्रियाएं यहां बंटी हुई हैं। कई लोगों ने इसे “पहले से बड़ा और बेहतर” कहा है। शानदार विज़ुअल्स और भव्य पैमाने ने उन्हें प्रभावित किया। वहीं, कुछ दर्शकों को यह “कम असरदार” और “अतिरिक्त जटिल” लगा। उनका मानना है कि पहले भाग की सादगी और कच्चापन ही उसकी सबसे बड़ी ताक़त थी, जो इस बार कहीं गायब सा है।

दर्शकों की प्रतिक्रिया और उम्मीदें

दोनों फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं। OG के ट्रेलर पर पवन कल्याण के फैंस ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। ट्विटर (X) पर #OGStorm ट्रेंड कर रहा है और लाखों व्यूज़ के साथ ट्रेलर को “ब्लॉकबस्टर इन द मेकिंग” बताया जा रहा है।

दूसरी तरफ, Kantara: Chapter 1 का ट्रेलर भी करोड़ों व्यूज़ हासिल कर चुका है। हालांकि, यहाँ चर्चा ज़्यादा बैलेंस्ड है – एक तरफ लोग इसके कल्चरल और आध्यात्मिक टच की तारीफ कर रहे हैं, तो दूसरी ओर कुछ आलोचक इसे ज़्यादा सिनेमाई और कम भावनात्मक बता रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस की जंग

दिलचस्प बात यह है कि दोनों फिल्में सिर्फ एक हफ्ते के अंतर पर रिलीज़ हो रही हैं।

They Call Him OG – 25 सितंबर 2025

Kantara: Chapter 1 – 2 अक्टूबर 2025

इसका मतलब यह है कि सिनेमा हॉल में दर्शकों को लगातार दो बड़े अनुभव मिलने वाले हैं। OG मसाला एंटरटेनमेंट, एक्शन और स्टार पावर का ज़ोरदार पैकेज है, जबकि Kantara आध्यात्मिक और लोककथा आधारित फिल्म है, जो संस्कृति और परंपरा की गहराई से जुड़ती है। बॉक्स ऑफिस एक्सपर्ट्स का मानना है कि OG साउथ और नॉर्थ, दोनों मार्केट में जबरदस्त ओपनिंग हासिल करेगी। वहीं Kantara: Chapter 1 का खेल लंबा चल सकता है, क्योंकि लोककथा और रहस्य वाली फिल्मों का आकर्षण समय के साथ और बढ़ता है। दोनों फिल्मों के ट्रेलर रिलीज़ के बाद यह साफ है कि सितंबर और अक्टूबर का महीना भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए त्योहार जैसा होगा।

They Call Him OG अपने एक्शन, स्टारडम और बदले की कहानी के साथ पूरी तरह मसाला एंटरटेनमेंट का वादा करती है।

Kantara: Chapter 1 भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और लोककथा को भव्य पैमाने पर पेश करने का प्रयास है।

अब देखना यह होगा कि बॉक्स ऑफिस पर कौन सा जादू ज्यादा असर दिखाता है – पवन कल्याण का स्वैग और एक्शन या ऋषभ शेट्टी की आध्यात्मिक लोककथा।

Also Read :

Students के लिए 2025 की बेस्ट वेब सीरीज़ – मोटिवेशन, स्ट्रगल और फन सब कुछ

Bastards of Bollywood Review : आर्यन खान का धांसू डेब्यू या इंडस्ट्री का कड़वा सच ?

Leave a Comment