स्मार्टफोन की दुनिया में बैटरी बैकअप को लेकर हमेशा से एक जंग रही है, लेकिन OnePlus ने अपनी नई Turbo 6 सीरीज के साथ इस खेल को पूरी तरह बदल दिया है। 8 जनवरी 2026 को चीन में अपनी वैश्विक शुरुआत करने के बाद, यह फोन अब वर्ल्ड की सबसे बड़ी चर्चा बन गया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसकी 9,000mAh की बैटरी है, जो किसी भी फ्लैगशिप फोन से लगभग दोगुनी है।
अगर आप बार-बार चार्जिंग की झंझट से तंग आ चुके हैं, तो OnePlus का यह ‘पावरहाउस’ आपके लिए ही बना है। आइए जानते हैं क्या है OnePlus Turbo 6 में खास।

9,000mAh की बैटरी और सुपरफास्ट चार्जिंग
OnePlus Turbo 6 दुनिया के उन चुनिंदा कमर्शियल फोंस में से एक बन गया है जिसमें 9,000mAh की सिलीकॉन-कार्बन (Glacier Battery) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
• बैटरी लाइफ – कंपनी का दावा है कि यह फोन सामान्य इस्तेमाल पर 2 से 3 दिन तक का बैकअप दे सकता है।
• चार्जिंग: इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद, यह 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे यह कुछ ही समय में चार्ज हो जाता है। साथ ही इसमें 27W की रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है, यानी आप इससे अपना दूसरा फोन भी चार्ज कर सकते हैं।
•डिस्प्ले– गेमर्स के लिए 165Hz का रिफ्रेश रेट
OnePlus Turbo 6 में 6.78-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है। यह डिस्प्ले न केवल शानदार रंगों के साथ आता है, बल्कि इसमें 165Hz का रिफ्रेश रेट भी मिलता है, जो गेमिंग और स्क्रॉलिंग को मक्खन जैसा स्मूथ बनाता है। 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस के कारण इसे कड़ी धूप में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
•परफॉर्मेंस- स्नैपड्रैगन का नया ‘पावर’ चिपसेट
फोन की स्पीड को बरकरार रखने के लिए इसमें लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है।
• रैम और स्टोरेज: यह 12GB और 16GB LPDDR5X रैम विकल्पों के साथ आता है।
• सॉफ्टवेयर: यह आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 16 (ColorOS 16/OxygenOS 16) पर चलता है, जो इसे फ्यूचर-प्रूफ बनाता है।
कैमरा और अन्य फीचर्स
कैमरा सेटअप :
• 50MP का प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ)—बेहतरीन लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए।
• 2MP का मोनोक्रोम लेंस।
• सेल्फी के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है।

खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई सिर्फ 8.5mm है और इसमें IP69 रेटिंग मिलती है, जो इसे धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित बनाती है।
कीमत और भारत में कब आएगा?
चीन में OnePlus Turbo 6 की शुरुआती कीमत लगभग ₹27,000 (2,099 युआन) रखी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में इसे OnePlus Nord 6 के नाम से रीब्रांड करके लॉन्च किया जा सकता है, जिसकी कीमत ₹30,000 से ₹35,000 के बीच होने की उम्मीद है।