ईशा देओल बोलीं – पापा धर्मेंद्र ज़िंदा हैं और तेजी से ठीक हो रहे हैं

ईशा देओल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की झूठी अफवाहों पर उनकी बेटी ईशा देओल ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार सुबह ईशा ने सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए साफ कहा कि, “मेरे पापा ज़िंदा हैं, स्थिर हैं और तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। झूठी खबरें फैलाना बंद करें।”

धर्मेंद्र को हाल ही में सांस लेने में तकलीफ के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है, लेकिन अब उनकी हालत में काफी सुधार है।

ईशा ने सभी से अपील की है कि वे उनके परिवार को प्राइवेसी दें और धर्मेंद्र के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करें। वहीं, उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटे सनी देओल की टीम ने भी अफवाहों को पूरी तरह गलत बताया है।

ईशा देओल

धर्मेंद्र की तबीयत की खबर सुनकर शाहरुख खान, सलमान खान, गोविंदा और अमीषा पटेल जैसे कई सितारे उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे।

अफवाहें इतनी तेजी से फैलीं कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गीतकार जावेद अख्तर जैसे कुछ लोगों ने भी गलती से शोक संदेश ट्वीट कर दिए, जिन्हें बाद में हटा लिया गया।

ईशा के बयान के बाद धर्मेंद्र के लाखों फैंस ने राहत की सांस ली और सोशल मीडिया पर उनके लिए “Get Well Soon Dharam Ji” ट्रेंड कर रहा है।

धर्मेंद्र इस वक्त डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।

Read more

धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती : फैंस की बढ़ी चिंता, जानिए क्या है पूरी खबर

धर्मेंद्र

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र एक बार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। यह खबर सामने आने के बाद से ही उनके फैंस और चाहने वालों में चिंता का माहौल है। बताया जा रहा है कि यह भर्ती उनके हालिया मेडिकल चेकअप के लगभग एक हफ्ते बाद हुई है

पिछले हफ्ते धर्मेंद्र को अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए देखा गया था। उस वक्त उनकी पत्नी और मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि “धर्मेंद्र बिल्कुल ठीक हैं, यह सिर्फ एक सामान्य जांच थी, घबराने की कोई बात नहीं है।”

लेकिन अब फिर से अस्पताल में भर्ती होने की खबर आने के बाद लोगों के मन में सवाल उठने लगे हैं कि आखिर उनकी तबीयत को लेकर क्या दिक्कत है। फिलहाल, उनके परिवार की ओर से इस बार भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

धर्मेंद्र

91 वर्षीय धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे प्यारे और सम्मानित अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपने लंबे करियर में शोले, बंदिनी, चुपके चुपके, सीता और गीता जैसी सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। हाल ही में वह करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी नजर आए थे, जिसमें उनके प्रदर्शन की काफी सराहना हुई थी।

फिलहाल उनके स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल प्रशासन या परिवार की ओर से कोई अपडेट नहीं मिला है। लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं और पुराने वीडियो, तस्वीरें शेयर कर अपने प्यार का इज़हार कर रहे हैं। हम सभी दुआ करते हैं कि धर्मेंद्र जी जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौटें।

Read more