Commercial LPG सिलेंडर हुआ सस्ता : कारोबारियों को मिली बड़ी राहत, जानिए आपके शहर में नए रेट

LPG

देशभर के कारोबारियों के लिए राहत की खबर है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 नवंबर 2025 से कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में कटौती की है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। अब होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबारियों को गैस सिलेंडर के खर्च में थोड़ी राहत मिलेगी।

इस बार 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹4.50 से ₹6.50 तक की कमी की गई है। वहीं, घरेलू 14.2 किलो सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

LPG

नए LPG रेट्स आपके शहर में

  • दिल्ली : ₹1,590.50
  • मुंबई : ₹1,542
  • कोलकाता : ₹1,694
  • चेन्नई : ₹1,750

त्योहारी और शादी के सीजन से पहले हुई यह कीमतों में कटौती व्यापारियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें अप्रैल 2025 से स्थिर हैं।

Read more