The Badass Of Bollywood के ट्रेलर की बात करें तो इसे कुछ शब्दों में बयां करना नामुमकिन है। इसमें इतने सारे एक्टर्स और सुपरस्टार्स का कैमियो है कि आप गिनते-गिनते थक जाएंगे। पहली झलक से ही जो धमाका सोशल मीडिया पर मचा हुआ था, वह अब और ज़्यादा बढ़ने वाला है। यूँ कहें तो इंटरनेट पर आग लगाने का पूरा इंतज़ाम हो चुका है।
The Badass Of Bollywood की कास्ट
ट्रेलर में अब तक जिन सितारों की झलक दिखी है उनमें बॉबी देओल, लक्षय, राघव जुयाल, मोना सिंह, अन्या सिंह, रजत बेदी, मनोज पाहवा और साहीर बम्बा जैसे कलाकार शामिल हैं। जितना कुछ ट्रेलर में दिखाया गया है, उससे साफ़ है कि आर्यन ख़ान ने इस बार कुछ बड़ा बनाया है।
The Badass Of Bollywood की कहानी
कहानी भले ही आपको जानी-पहचानी लगे, लेकिन इसे पेश करने का अंदाज़ काफ़ी दिलचस्प है। फ़िल्म की कहानी ‘लक्षय’ यानी आसमान की बॉलीवुड में सफ़र पर आधारित है। कैसे उसने अपनी मंज़िल तक पहुँचने के लिए संघर्ष किया, किन मुश्किलों से गुज़रा और कैसे हालात से जूझकर बाहर निकला—यही पूरी कहानी की जान है।
निर्देशन और बैकग्राउंड म्यूज़िक
The Badass Of Bollywood फ़िल्म का निर्देशन किसी और ने नहीं बल्कि किंग ख़ान यानी शाहरुख़ ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान ने किया है। वहीं बैकग्राउंड म्यूज़िक की बात करें तो ट्रेलर में इसका असर दिल को छू जाने वाला है। हर फ्रेम में संगीत कहानी को और मज़बूती देता है।
सुपरस्टार्स की झलक
ट्रेलर में नज़र आए सितारे—
- – करण जौहर
- – राजकुमार राव
- – अर्जुन कपूर
- – दिशा पटानी
- – आमिर ख़ान
- – एस.एस. राजामौली
- – बादशाह
- – रणवीर सिंह
- – शाहरुख़ ख़ान

ओवरऑल इम्प्रेशन
ट्रेलर को बेहतरीन तरीक़े से एडिट किया गया है। शॉट्स शानदार हैं, बैकग्राउंड स्कोर जबरदस्त है और डायलॉग्स तो दिल जीत लेते हैं। ख़ासकर आख़िर में शाहरुख़ ख़ान का डायलॉग— “तेरी माँ का…” —ने तो वाक़ई दिल जीत लिया।
रिलीज़
फ़िल्म सितंबर में रिलीज़ होगी। इसे गौरी ख़ान ने प्रोड्यूस किया है और निर्देशन आर्यन ख़ान का है। यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी।
रिव्यू रेटिंग — ⭐⭐⭐⭐
(चार सितारे और ढेरों तालियाँ 👍👍👍👍)
Also Read : Baaghi 4 Review : “12 करोड़ की ओपनिंग, लेकिन क्या बागी 4 ने दिल जीता या फिर ट्रेलर से ज़्यादा कुछ नहीं ?”
Lokah Chapter 1: Chandra–”चकित कर देने वाली कामयाबी: ‘चंद्रा’ ने ₹120 करोड़ पार कर रचा इतिहास!”
