एशिया कप 2025 : इन टॉप-5 भारतीय शेरों ने मचाया धमाल, टीम पहुंची सुपर-4 में

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया का जलवा जारी है। लगातार दो जीत दर्ज कर भारत ने सुपर-4 में जगह पक्की कर ली है। इस सफर में जहां कुछ खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए, वहीं पांच भारतीय सितारों ने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। किसी ने गेंदबाजी से कमाल किया, तो किसी ने बल्ले से टीम की नैया पार लगाई। आइए जानते हैं, अब तक के टूर्नामेंट में कौन रहे टीम इंडिया के टॉप-5 हीरो।

एशिया कप में भारत के टॉप-5 खिलाड़ी

कुलदीप यादव – कुलदीप यादव ने अब तक भारत के दोनों मैचों में सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ा है. यूएई के खिलाफ 4 विकेट और पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट लेने वाले प्रदर्शन ने उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिलाया. अभी तक कुलदीप 2 मैचों में 7 विकेट झटक चुके हैं|
अभिषेक शर्मा – अभिषेक शर्मा ने अब तक 2 मैचों में 210 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 61 रन बनाए हैं. अब तक दोनों मैचों में उन्होंने भारतीय टीम को तेज शुरुआत दिलाकर जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. वो अभी तक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी हैं|

अक्षर पटेल – अक्षर पटेल की अब तक एशिया कप 2025 में बैटिंग ही नहीं आई है, लेकिन गेंदबाजी में दो मैचों में 3 विकेट ले चुके हैं. खासतौर पर पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने ऐसे समय में 2 विकेट लिए, जब पाक टीम के बल्लेबाज बड़ी पार्टनरशिप की ओर आगे बढ़ रहे थे. उन्होंने फखर जमान और सलमान आगा का विकेट लिया था|

सूर्यकुमार यादव – भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अब तक 2 मैचों में 54 रन बनाए हैं. पहले मैच में वो ज्यादा गेंद नहीं खेल पाए, लेकिन एक छक्का लगाकर महफिल लूटी थी. वहीं पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने नाबाद 47 रन बनाकर कप्तानी पारी खेली. वो अब तक इस टूर्नामेंट में आउट नहीं हुए हैं|

जसप्रीत बुमराह – भला जसप्रीत बुमराह को इस लिस्ट से कैसे बाहर रखा जा सकता है, जिन्होंने अब तक 2 मैचों में 3 विकेट लिए हैं. उनका इकॉनमी रेट भी 7 से नीचे है. बुमराह का टीम इंडिया में होना ही विरोधी टीम के लिए बड़ी मुसीबत के समान होता है, क्योंकि वो अपनी सटीक गेंदबाजी से लगातार बल्लेबाजों पर दबाव बनाते रहते हैं|

Also Read :

Asia Cup 2025 India Vs Pakistan : भारत ने किया पाकिस्तान को 7 विकेट से परास्त किया

Leave a Comment