अयोध्या राम मंदिर में शीत ऋतु के आगमन को देखते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला के दर्शन के समय में बदलाव कर दिया है। अयोध्या राम मंदिर: शीत ऋतु के कारण रामलला के दर्शन का समय बदल दिया गया है। अब श्रद्धालुओं को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक दर्शन मिलेंगे।
ट्रस्ट के अनुसार ठंड बढ़ने के साथ सुबह के समय धुंध और कम तापमान के कारण भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नया समय लागू किया गया है। पहले मंदिर के कपाट सुबह 6:30 बजे खुलते थे, लेकिन अब यह समय बदलकर 7:00 बजे कर दिया गया है।

नई समय-सारिणी
- सुबह दर्शन: 7:00 बजे से शुरुआत
- दोपहर अवकाश: 12:00 बजे से 1:00 बजे तक
- शाम दर्शन: 1:00 बजे से रात 9:00 बजे तक
- रात को शयन आरती के बाद मंदिर बंद
इस बदलाव के बाद श्रद्धालुओं को पहले की तुलना में थोड़ी देर से सुबह दर्शन मिलेंगे, लेकिन रात तक दर्शन का समय बढ़ा हुआ रहेगा। ट्रस्ट ने बताया कि शीत ऋतु के कारण यह परिवर्तन आवश्यक था ताकि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
भक्तों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए निर्णय –
अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। ऐसे में मौसम को देखते हुए समय-सारिणी में बदलाव का उद्देश्य भीड़ को सुव्यवस्थित तरीके से संभालना और सुबह की ठंड में होने वाली दिक्कतों को कम करना है। ट्रस्ट ने सभी भक्तों से अनुरोध किया है कि वे दर्शन के लिए इस नई समय-सारिणी का पालन करें और निर्धारित समय में ही मंदिर परिसर पहुँचें।
Also Read:
सऊदी अरब में भीषण बस हादसा : 42 भारतीय उमरा यात्रियों की मौत की आशंका
