Mahindra & Mahindra Ltd. – GST में कटौती के बाद महिंद्रा SUV की कीमतों में ₹1.56 लाख तक गिरावट – पूरी लिस्ट देखें

देश भर में Mahindra की गाड़ियों पर नए GST कानून के तहत मिलेगा भरी डिस्काउंट | Mahindra & Mahindra Ltd. भारत की एक मसहूर कार कम्पनी, ने घोषणा किया की वो अपने ग्राहकों को SUV गाड़ियों पर नए GST का पूरा लाभ प्रदान करेगा | महिंद्रा के अलावा Tata, Maruti Suzuki, Hyundai, Toyota और भी कार कम्पनिया ने अपने गाड़ियों के दाम में डिस्काउंट प्रदान किया है |

यह निर्णय 3 सितंबर 2025 को आयोजित 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित GST 2.0 के तहत लिया गया है। Mahindra & Mahindra Ltd. (M&M), जो भारत की कार निर्माताओं में से एक है, ने कहा कि वह ग्राहकों को 6 सितंबर से जीएसटी का पूरा लाभ देना शुरू कर रही है, जिससे उनके कारों पर कीमत में ₹1.6 लाख तक की कटौती की जा रही है, जो केंद्र सरकार द्वारा इस सप्ताह की शुरुआत में घोषित जीएसटी कटौती के अंतर्गत आती हैं।

आइये जानते है किन गाड़ियों पर है कितना छूट ;

Discount List (Mahindra & Mahindra Ltd.)

ModelsCurrent
GST + Cess
New GSTFull GST Benefits starting 6th Sept (Up to INR Lakh)*
Thar Roxx48%40%1.33
XUV3XO (Petrol)29%18%1.40
XUV3XO (Diesel)31%18%1.56
THAR 2WD (Diesel)31%18%1.35
THAR 4WD (Diesel)48%40%1.01
Scorpio Classic48%40%1.01
Scorpio-N48%40%1.45
Bolero/Neo31%18%1.27
XUV70048%40%1.43

 

अब अगर SUV गाड़ियों की बात हो तो हम भारतीय के मन में सबसे पहले महिंद्रा की गाड़ियों का नाम आता है | हम सभी भारतीय के दिलो पर राज करने वाली महिंद्रा थार, बोलेरो, स्कार्पियो अब और भी अफोर्डेबल प्राइस में मिलेगा | GST 2.0 लागु होने के बाद ग्राहकों में एक ख़ुशी माहौल देखा जा सकता है |

Mahindra & Mahindra Ltd.

वही महिंद्रा ग्रुप के CEO & MD, Twitter पे इस नए गस्त के बारे में ट्वीट करके बताया की “आज घोषित अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार भारत की एक सरल, न्यायसंगत और समावेशी कर व्यवस्था की दिशा में यात्रा का एक निर्णायक क्षण हैं।”

महिंद्रा एंड महिंद्रा केवल एसयूवी सेगमेंट में ही गाड़ियाँ बनाती है। अब उन डीज़ल वाहनों पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है, जिनका इंजन 1500 सीसी से कम है और लंबाई 4000 मिमी से अधिक नहीं है।

इसके साथ ही 350 सीसी या उससे कम इंजन क्षमता वाली छोटी कारों और मोटरसाइकिलों पर भी जीएसटी को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है।

Leave a Comment