Samsung ने मचाई हलचल : Galaxy Tab A11 ₹12,999 में – लेकिन क्या ये iPad का सस्ता विकल्प है?

Samsung ने सितंबर 2025 में Galaxy Tab A11 के साथ यह साफ कर दिया है कि बजट में भी शानदार टैबलेट संभव है।ये छात्र, परिवार और किसी नए उपयोगकर्ताओं के लिए बहुत ही बेहतर टैबलेट शाबित होने वाला है। चलिए जानते हैं इसके बारे में।

लॉन्च और भारत की शुरुआत

Samsung ने चुपके से Galaxy Tab A11 भारत में पेश किया और तुरंत यह चर्चा का विषय बन गया। नया टैबलेट Wi-Fi और cellular मॉडल दोनों में उपलब्ध है। जैसा कि रिपोर्ट्स बताती हैं, इसकी शुरुआत कीमत ₹12,999 (4GB + 64GB, Wi-Fi मॉडल) से हुई है। वहीं, 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत लगभग ₹17,999 रखी गई है। यदि आप cellular (5G / LTE) मॉडल लेना चाहें तो उसके लिए कीमत और थोड़ी बढ़ सकती है।

Samsung ने इस टैबलेट को Gray और Silver रंगों में लॉन्च किया है, ताकि दिखने में भी elegent और फ्यूचरिस्टिक लगे।

Galaxy Tab A11

डिजाइन, डिस्प्ले और यूज़र अनुभव

Galaxy Tab A11 का डिज़ाइन पतला और हल्का है। यह लगभग 8.0 mm मोटा है और वजन लगभग 335 ग्राम है (cellular मॉडल में थोड़ा और हो सकता है) । यह डिज़ाइन लंबे समय तक उपयोग में कम बोझ महसूस कराएगा।

डिस्प्ले की तरफ आते हैं—यह टैबलेट 8.7 इंच HD+ TFT / LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसकी रेज़ॉल्यूशन लगभग 1340 × 800 पिक्सल है और सबसे बड़ी बात, यह 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यानी स्क्रॉल करना, वीडियो प्ले करना और UI अनुभव स्मूद रहेगा।

इसके साथ ही डिस्प्ले पर आंखों की सुरक्षा का ध्यान रखा गया है—Low Blue Light और Flicker-Free टेक्नोलॉजी हो सकती है, जैसा कि Samsung बजट टैबलेट्स में अब लागू कर रहा है।

हार्डवेयर, स्टोरेज और कनेक्टिविटी

इस टैबलेट में MediaTek Helio G99 चिपसेट का उपयोग हुआ है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है और सामान्य ऐप्स और मल्टीटास्किंग का सहज अनुभव देगा। RAM और स्टोरेज में दो विकल्प दिए गए हैं – 4GB + 64GB और 8GB + 128GB। स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो टैबलेट में Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3 और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। cellular मॉडल में 5G / LTE सपोर्ट भी मिलेगा, GPS, GLONASS, Galileo जैसे लोकेशन सिस्टम सपोर्ट के साथ।

Galaxy Tab A11

ऑडियो, कैमरा और बैटरी

अच्छे ऑडियो अनुभव के लिए टैबलेट में Dual speakers दिए गए हैं जो Dolby Atmos सपोर्ट करते हैं। इससे वीडियो और म्यूज़िक सुनने का अनुभव बेहतर होगा। कैमरा सेक्शन में पीछे एक 8MP ऑटोफोकस कैमरा और सामने 5MP कैमरा है। दोनों कैमरे Full HD (1080p) वीडियो रिकॉर्डिंग समर्थित बताए जा रहे हैं। बैटरी क्षमता 5,100mAh है और यह 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

सॉफ़्टवेयर और अपडेट सपोर्ट

Samsung ने कहा है कि Galaxy Tab A11 Android 15 पर चलेगा और One UI 7.0 स्किन मिलेगा। इसके अलावा सबसे बड़ी बात यह है कि कंपनी इस टैबलेट को 7 साल तक सॉफ़्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है—यह बजट टैबलेट के लिए बहुत बढ़िया बात है।

कौन इसे क्यों चुने?

Galaxy Tab A11 उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है जो कम बजट में अच्छा अनुभव चाहें—

  • छात्र जो ऑनलाइन क्लास, नोट्स, पढ़ाई और स्टडी मटीरियल के लिए टैबलेट चाहिए
  • मनोरंजन प्रेमी, जो वेब सीरीज़, फिल्में और मोबाइल गेमिंग का भी आनंद लेना चाहते हैं
  • परिवार उपयोगकर्ता, जो वीडियो कॉल, ब्राउज़िंग और सामान्य उपयोग के लिए टैबलेट लेना चाहते हैं

Also Read :

2028 का भारत : बैंगलोर की Flying Taxi ने America ke Air Mobility Plans को दी टक्कर

Flipkart Big Billion Days 2025 : Google Pixel Phones पर भारी छूट, Pixel 9 अब सिर्फ ₹34,999 और Pixel 9 Pro Fold पर ₹73,000 की बचत

Leave a Comment