बिहार में नई एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण के बाद मंत्रालयों का बँटवारा आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। इस बार सबसे बड़ा और चौंकाने वाला फैसला रहा—उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय (Home Department) की कमान देना। लगभग 20 साल में यह पहली बार है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास नहीं रखा। गृह मंत्रालय राज्य की कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन, खुफिया विभाग और आंतरिक सुरक्षा का सबसे महत्वपूर्ण और प्रभावशाली विभाग माना जाता है, जिसे अब सम्राट चौधरी संभालेंगे। राजनीतिक तौर पर इसे भाजपा के लिए भी बड़ी जीत समझा जा रहा है।

कैबिनेट में किसे मिला कौन-सा विभाग — पूरी सूची-
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
गृह मंत्रालय (Home Department)
(कानून-व्यवस्था, पुलिस, सुरक्षा और आंतरिक प्रशासन की जिम्मेदारी)
1. विजय कुमार सिन्हा (उपमुख्यमंत्री)

भूमि एवं राजस्व विभाग
खान एवं भू-तत्त्व विभाग
2. मंगल पांडे
स्वास्थ्य विभाग
विधि विभाग
3. दिलीप जयसवाल
उद्योग विभाग
4. नितिन नवीन
पथ निर्माण विभाग
नगर विकास एवं आवास विभाग
5. रामकूपाल यादव
कृषि विभाग
6. संजय टाइगर

श्रम संसाधन विभाग
7. अरुण शंकर प्रसाद
पर्यटन विभाग
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग
8. सुरेन्द्र मेहता
पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग
9. नारायण प्रसाद
आपदा प्रबंधन विभाग
10. रमा निषाद
पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
11. लखेन्द्र पासवान
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग
12. श्रेयसी सिंह
सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (आईटी विभाग)
खेल विभाग

13. प्रमोद चंद्रवंशी
सहकारिता विभाग
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
सरकार के फैसले का संकेत: सुरक्षा और विकास पर बड़ा फोकस-
राज्य सरकार ने जिन विभागों का बँटवारा किया है, उससे ये साफ दिखाई देता है कि आने वाले समय में कानून-व्यवस्था, बुनियादी ढाँचा, स्वास्थ्य सेवाएँ, पर्यटन, आईटी और कृषि सुधार सरकार की प्राथमिकता में रहेंगे।गृह मंत्रालय उपमुख्यमंत्री को सौंपे जाने से यह भी संकेत मिलता है कि सरकार अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाने के मूड में है।