चीन की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी BYD ने जापान मोबिलिटी शो 2025 में अपनी पहली Kei कार “Racco” का अनावरण किया है। यह छोटी इलेक्ट्रिक कार खास तौर पर जापान के शहरी बाजार के लिए बनाई गई है, जहां Kei कारें अपनी कॉम्पैक्ट साइज और कम चलने की लागत के लिए बेहद लोकप्रिय हैं।
खासियतें जो बनाती हैं Racco को अलग
ब्लेड बैटरी तकनीक: इसमें BYD की सुरक्षित और टिकाऊ 20 kWh लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) ब्लेड बैटरी दी गई है, जो अपनी सुरक्षा और लंबी उम्र के लिए जानी जाती है।
रेंज : एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार लगभग 180 किलोमीटर की WLTC-रेटेड रेंज देगी — जो शहर की छोटी दूरी की ड्राइव के लिए एकदम परफेक्ट है।
चार्जिंग क्षमता : यह कार 100 kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे इसे कुछ ही मिनटों में चार्ज किया जा सकता है।

डिज़ाइन और फीचर्स : Racco का बॉक्सी डिज़ाइन इसे तंग सड़कों पर भी आसानी से चलने योग्य बनाता है। इसमें पीछे स्लाइडिंग दरवाजे, चार लोगों के बैठने की जगह, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ा इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया गया है।
आकार : लंबाई 3,395 मिमी, चौड़ाई 1,475 मिमी और ऊंचाई 1,800 मिमी — जो जापानी Kei कार के मानकों के अनुसार बिल्कुल फिट है।
लॉन्च टाइमलाइन : BYD Racco की बिक्री 2026 की गर्मियों में जापान में शुरू होगी, और इसकी शुरुआती कीमत करीब 2.5 मिलियन येन (लगभग ₹11.5 लाख) रहने की उम्मीद है।

जापान में BYD की बड़ी एंट्री
Racco, जापान में किसी गैर-जापानी कंपनी की पहली Kei कार होगी। BYD को उम्मीद है कि यह EV मॉडल कंपनी को जापानी इलेक्ट्रिक कार बाजार में एक नई पहचान दिलाएगा, जहां अब तक स्थानीय ब्रांड जैसे Nissan Sakura और Honda N-Van का दबदबा रहा है।
Also Read :
‘मेड इन इंडिया’ मारुति जिम्नी का दुनिया में डंका, 1 लाख यूनिट एक्सपोर्ट का रिकॉर्ड पार