Dell Pro Plus Earbuds Review : क्या डेल का ये ईयरबड्स कर पाएगा सबको ढेर!

Earbuds

AI-पावर्ड Earbuds की एंट्री:- Dell ने अपने पहले पेशेवर रूप से डिज़ाइन किए गए ऑडियो प्रोडक्ट Dell Pro Plus Earbuds (EB525) लॉन्च किए हैं—और यह साफ दिखता है कि ये सिर्फ ‘संगीत ईयरबड्स’ नहीं, बल्कि पूरी तरह वर्क सेंट्रिक एआई ऑडियो मशीन है। इनका AI माइक 500 मिलियन से ज़्यादा नॉइज़ सैंपल पर ट्रेन किया गया है, यानी बैकग्राउंड साउंड मिटाकर आपकी आवाज़ को क्रिस्टल-क्लियर रखने के लिए तैयार। Adaptive ANC, Enhanced Transparency Mode, Bluetooth 5.3 + USB-C रिसीवर, और Teams-Zoom जैसी ऐप्स से गहन एकीकरण इन ईयरबड्स को हाइब्रिड-वर्कर्स के लिए खास बनाता है।

ऑडियो और बैटरी:

कॉलिंग में धमाका, म्यूजिक में औसत 11.6mm ड्राइवर्स वॉयस-क्लैरिटी में तो शानदार हैं—आपकी कॉल्स, कस्टमर-मीटिंग्स और प्रेजेंटेशन में ये earbuds कमाल करते हैं। लेकिन म्यूजिक लवर्स के लिए यह sound-tuning उतनी bass-heavy नहीं है।

Earbuds

बैटरी:

ANC के साथ 8 घंटे, केस मिलाकर 33 घंटे, और fast charging—5 मिनट = 1 घंटा—वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए बड़ी राहत है।
Weight कम होने, चार ear-tips और IP54 डस्ट+वॉटर रेसिस्टेंस के कारण ये लंबे समय तक पहनने में भी comfortable हैं।

कीमत और असली सवाल—

भारत में कीमत ₹18,699 है—यानी Apple AirPods Pro और Sony के टॉप earbuds की रेंज में। लेकिन Dell इसे music gadget नहीं, बल्कि work productivity tool की तरह पेश करता है।
अगर आपकी प्राथमिकता कॉल्स की unmatched clarity,AI-noise cancellation,hybrid work & multiple device connectivity है तो ये earbuds आपके लिए perfect हैं।
लेकिन अगर आप deep bass और music-heavy experience चाहते हैं—तो शायद यह आपका best pick न हो।

Dell Pro Plus Earbuds एक बात साबित करते हैं—“Work-grade audio अब luxury नहीं, जरूरत है।”
क्या आप भी इन्हें अपने ऑफिस-सेटअप का नया सुपर-टूल बनाएंगे?

Read more